Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»अमर शहीद बलबीर सिंह को दी श्रद्धांजलि!
    हिमाचल प्रदेश

    अमर शहीद बलबीर सिंह को दी श्रद्धांजलि!

    By Himachal VartaSeptember 27, 2020
    Facebook WhatsApp

    भेहड़ेवाला वाला में अमर शहीद बलबीर सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    भेहड़ेवाला वाला में अमर शहीद बलबीर सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। अमर शहीद बलबीर सिंह  पैतृक गांव भेहड़ेवाला  स्थित शहीदी स्थल पर प्रातः 9 बजे भूतपूर्व सैनिक  संगठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र व परिवार तथा गांव के सदस्यों ने कोरोना महामारी के संकट की इस विकट घड़ी में भी  हिंदुस्तान के जांबाज शहीद सैनिक को याद किया गया।

    सरकार व प्रशासन द्वारा जारी कोरोना गाईडलाइन का पालन करते हुए अमर शहीद बलबीर सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

    इस मौके पर सभी लोगों ने मास्क पहन व  व्यक्तिगत दूरी का ख्याल रखा। उन्होंने बताया कि आज के दिन ही दुश्मनों से लोहा लेते हुए बलवीर सिंह वीरगति को प्राप्त हुए।

    बलबीर सिंह के परिवार सदस्यों व धर्म पत्नी वीना देवी ने अपने चहेते को नम आंखों से याद किया। भारत माता की सीमाओं की रक्षा के लिए दिए गए उनके सर्वोच्च बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा।

    इस मौके पर शहीद की धर्मपत्नी वीना देवी, मुख्य अतिथि मशहूर उद्यमी  नरेन्द्रपाल सिंह सहोता व सगंठन के अध्यक्ष  विरेन्द्र सिंह चोहान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

    उसके उपरांत गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीयगान गाया तदोपरांत उपस्थित सभी लोगों ने शहीद बलबीर सिंह के स्मृति में पुष्पांजलि अर्पित की।

    सभी लोगों ने भारत माता की जय व शहीद बलबीर सिंह अमर रहे के नारे लगाए और भूतपूर्व सैनिक सगंठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र के अध्यक्ष विरेन्द्र चौहान ने उपस्थित सभी नौजवानों से राष्ट्र के प्रति समर्पित होकर काम करने की अपील की तथा देश के लिए हमेशा मर मिटने के लिए तैयार रहने की बात की।

    इस मौके पर शहीद की धर्मपत्नी वीना देवी, मुख्य अतिथि मशहूर उद्यमी नरेन्द्रपाल सिंह सहोता, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविन्द गुप्ता, महामंत्री हितेंद्र सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष अविनाश सेनी, पंचायत प्रधान राकेश, भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र से अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष तरुण गुरुंग, सह-कोषाध्यक्ष तिलक राज, मीडिया प्रभारी स्वर्ण जीत सिंह, जीवन सिंह, नरेश कुमार, राकेश शर्मा, जय प्रकाश, खजान सिंह, सिया राम, अर्जुन सिंह, कुलदीप सिंह तथा अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.