Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»जिला पुलिस अधीक्षक ने कोरोना के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ खुद सम्भाली कमान
    हिमाचल प्रदेश

    जिला पुलिस अधीक्षक ने कोरोना के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ खुद सम्भाली कमान

    By Himachal VartaSeptember 27, 2020
    Facebook WhatsApp

    मास्क से लापरवाह हो जाओ सावधान, सिरमौर पुलिस अब एक्शन में….

    जिला पुलिस कप्तान खुद निकले हैं फील्ड पर, कभी गाड़ी में तो कभी मोटरसाइकिल पर

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। मास्क न पहनने वाले और सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वालों तथा 2 गज की दूरी का अनुपालन ना करने वालों पर अब सिरमौर पुलिस एक्शन करने के मूड में आ चुकी है। कोरोना के खौफ से बेखौफ ऐसे लापरवाह लोगों को नसीहत देने के लिए जहां एक और जिला पुलिस कप्तान अजय कृष्ण शर्मा कभी गाड़ी में तो कभी मोटरसाइकिल पर छदम्म वेश में आपको कानून का सबक सिखा सकते हैं। तो वही, महिला पुलिस सहित पुलिस अधिकारी पैदल ही दूरदराज क्षेत्रों में लोगों को कोरोना के कहर का पाठ पढ़ाने निकले हुए हैं। इस दौरान पहले पुलिस 2 गज की दूरी और मुंह पर मास्क लगाने की नसीहत देती है।

    फिर भी ना कोई माने तो उसके ऊपर 500 से 5000 रुपए तक का जुर्माना भी लगाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पुलिस कप्तान एडिशनल एसपी डीएसपी, एसएचओ और पुलिस के अन्य अधिकारी बगैर मास्क घूमते हुए आपको कहां मिल जाए इसके लिए भी आपको अब सावधान होना होगा। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि आप सुरक्षित रहें और अपने परिवार को भी सुरक्षित रख सकें। बावजूद इसके कई लोग इस कोरोना वैश्विक महामारी से बेखौफ नजर आ रहे हैं। जिसके चलते जिला सिरमौर पुलिस के द्वारा कोरोना काल में मास्क का इस्तेमाल ना करने वाले 731 लोगों के चालान काटे गए हैं।

    जिला में की गई इस कार्यवाही के अंतर्गत नाहन में 95, पांवटा साहिब में 119, रेणुकाजी में 72, राजगढ़ में 53 , पच्छाद में 49, शिलाई में 28 लोगों के, कालाअम्ब में 78, संगडाह में 78, माजरा में 95 तथा सबसे ज्यादा पांवटा साहिब के पुरुवाला में लोगों के मास्क न लगाने पर चालान काटे गए हैं। जिला सिरमौर पुलिस कप्तान अजय कृष्ण शर्मा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह इस वैश्विक महामारी के प्रति बिल्कुल भी लापरवाह मत रहे।

    उन्होंने कहा कि 2 गज की दूरी और मुंह पर मास्क तथा सार्वजनिक स्थानों पर बिल्कुल भी थूकना मना है। उन्होंने कहा कि इन नियमों के प्रति कोई लापरवाही अगर करता है तो उस पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों पर शुरू में 500 और फिर अधिकतम 5000 रुपए तक का जुर्माना लगाया जा सकता है

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.