Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»नेपाली बच्ची की जान बचाने को भारत ने 20 मिनट के लिए खोला अंतरराष्ट्रीय पुल! 
    हिमाचल प्रदेश

    नेपाली बच्ची की जान बचाने को भारत ने 20 मिनट के लिए खोला अंतरराष्ट्रीय पुल! 

    By Himachal VartaSeptember 29, 2020
    Facebook WhatsApp
    नेपाली बच्ची की जान बचाने को भारत ने 20 मिनट के लिए खोला अंतरराष्ट्रीय पुल

    देहरादून  (हिमाचल वार्ता)। नेपाल निवासी बीमार बच्ची के उपचार के लिए धारचूला का झूला पुल खोला गया। 20 मिनट के लिए झूला पुल खुलने पर भारत से 50 लोग नेपाल गए, जबकि नेपाल से 88 लोग भारत आए।

    एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि दार्चुला महाकाली गांव पालिका निवासी जगदीश राम की एक माह की बच्ची की आंतों में गांठ है। बेहतर इलाज के लिए दार्चुला जिला मुख्यालय से उसे भारत के लिए रेफर किया गया था।

    दिल्ली में कार्यरत दार्चुला जिले के मल्लिकार्जुन गांव पालिका आठ निवासी व्यक्ति को नेपाल जाना था। झूला पुल बंद होने से वे धारचूला में रुके थे। इनके अनुरोध पत्र आने पर दोनों देशों के स्थानीय प्रशासन की सहमति होने के बाद 20 मिनट के लिए झूला पुल खोला गया।

    इस दौरान कुल 138 लोगों की आवाजाही हुई। 11वीं वाहिनी एसएसबी के इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह के नेतृत्व में जवानों ने दोनों ओर से आने-जाने वाले लोगों के सामान की चेकिंग की।

    इसके बाद ही उन्हें आने-जाने दिया गया।
    डॉ. गोतेंद्र सिंह, फार्मेसिस्ट गजेंद्र सिंह भोगिया, रेखा देवी की टीम ने नेपाल से आने वाले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। इस दौरान पेशकार खीमानंद भट्ट, महादेव भट्ट, कृष्णा गर्ब्याल, भूपेंद्र थापा, नवीन गिरी आदि थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.