Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»जिला में भाषा अध्यापकों के 29 पदों की बैचवाइज भर्ती, 12 से 15 अक्तूबर तक होगी काउंसलिंग
    हिमाचल प्रदेश

    जिला में भाषा अध्यापकों के 29 पदों की बैचवाइज भर्ती, 12 से 15 अक्तूबर तक होगी काउंसलिंग

    By Himachal VartaSeptember 30, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवर्ता)। जिला में भाषा अध्यापकों के 29 पदों की बैचवाइज भर्ती की जाएगी जिसके लिए 12 से 15 अक्तूबर, 2020  तक काउंसलिंग होगी। यह जानकारी  उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा सिरमौर कर्मचन्द ने दी।
    उन्होंने बताया कि राजगढ़, संगड़ाह व सराहां रोजगार कार्यालय से प्रायोजित अभ्यर्थियों के लिए दिनांक 12 अक्टूबर, पावटा रोजगार कार्यालय के अभ्यर्थियों के लिए 13 अक्टूबर, नाहन रोजगार कार्यालय के अभ्यर्थियों के लिए 14 अक्तुबर, व शिलाई तथा कमरउ रोजगार कार्यालय के अभ्यर्थियों के लिए 15 अक्टूबर निर्धारित की गई है जो निर्धारित तिथियों के अनुसार उप निदेशक, प्रारम्भिक शिक्षा नाहन के कार्यालय में प्रातः 10 बजे से आरम्भ होगी।
    उन्होंने  बताया कि जिला में भाषा अध्यापकों के कुल 29 पदों की बैचवाइज भर्ती हेतु अनारक्षित सामान्य वर्ग के 09 पदों के लिए 2008 बैच, अनुसूचित जाति वर्ग में के 06 पदों के लिए 2010 बैच, अनुसूचित जनजाति वर्ग में के 1 पद के लिए अब तक के बैच, अन्य पिछड़ा वर्ग के 06 पदों के लिए 2008 बैच, आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित 4 पदों के लिए 2010 बैच, अन्य पिछड़ा में अन्त्योदय व बी0पीवएल० वर्ग के लिए आरक्षित पद के लिए 2008 बैच, अनारक्षित सामान्य वर्ग के स्वतन्त्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए आरक्षित 1 पद के लिए अब तक के बैच, अनुसूचित जाति वर्ग के स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए आरक्षित 1 पद के लिए अब तक के बैच तक के अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा ।
    उन्होंने बताया कि जिला के सभी रोजगार कार्यालयों से सभी पात्र अभ्यर्थियों के नाम प्रायोजित किये जा चुके हैं, फिर भी यदि ऐसे पात्र अभ्यर्थी जिन्हें सूचना प्राप्त न हुई हो, वह भी उपरोक्त तिथि को काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं । उन्होंने बताया कि कॉल लैटर, बायो-डाटा फार्म व सभी अभ्यर्थियों की सूची अन्य वांछित दस्तावेजों की चैक लिस्ट व विस्तृत सूचना की जानकारी हेतु उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा नाहन के ब्लॉग  ddeesirmour.blogspot.in पर भी सम्पर्क किया जा सकता है ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.