Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    • वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
    • राज्यपाल ने माधव सृष्टि परिसर, सोलन में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण किया
    • नाहन व आसपास के क्षेत्रों में 05 अक्टूबर को बिजली सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक बंद रहेगी
    • नेई-नेटी स्कूल में विद्यार्थियों को आसरा संस्था ने दिया लोक नृत्य का प्रशिक्षण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»ददाहू की घनी आबादी में टावर लगाने पर लोगों ने किया विरोध!
    हिमाचल प्रदेश

    ददाहू की घनी आबादी में टावर लगाने पर लोगों ने किया विरोध!

    By Himachal VartaSeptember 30, 2020
    Facebook WhatsApp
    ददाहू में मोबाइल टावर को लेकर मीटिंग करते स्थानीय लोग।

    नाहन (हिमाचलवर्ता)। ग्राम पंचायत ददाहू के वार्ड नंबर पांच में भारी विरोध के बावजूद लगाए जा रहे निजी कम्पनी के मोबाइल टावर को लेकर विरोध ओर भारी रोष व्याप्त है। वार्ड वासियों का कहना है कि ग्राम पंचायत ददाहू ने बिना वार्ड वासियों की अनुमति के निजी मोबाइल कम्पनी को एनओसी जारी करी है। निजी कम्पनी घनी रिहाइशी आबादी के बीच मोबाइल टावर को भारी विरोध के विरुद्ध लगाने को उतारू है। मंगलवार को ग्राम पंचायत ददाहू में इस बाबत एक अहम बैठक कम्पनी के क्षेत्रीय अधिकारियों तथा वार्ड वासियों के बीच हुई।

    जिसमें आग्रह किया गया कि इस घनी आबादी के बीच छत पर लगाये जा रहे मोबाइल टावर को यंहा से शिफ्ट किया जाए। जिस पर कंपनी के अधिकारियों ने ग्रामीणों को एनओसी होने का हवाला दिया। जिस पर बिना वार्ड वासियों की सहमति के ही पंचायत प्रधान द्वारा तानाशाही रवैया के तहत एनओसी जारी करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि छत पर मोबाइल टावर घनी आबादी के बीच किसी भी सूरत में लगने नही दिया जाएगा।

    एक टावर के लगते ही अन्य कम्पनियों के टावर भी यहा लगेंगे। जिससे यह क्षेत्र भारी रेडियशन ओर मोबाइल के फैले जाल से घरों के नेचुरल विव को भी खत्म करेगा। वही ऐसे स्थान पर घरों की वैल्यू भी बेचने ओर किराये पर देने के लिए जीरो हो जाएगी। मोबाइल टावर चूंकि रेडिएशन फेंकता है। लिहाजा इससे बीमार बुजुर्ग, बच्चों पर विपरीत असर पड़ने से भी इंकार नही किया जा सकता। इसके बावजूद भी कम्पनी के क्षेत्रीय अधिकारियों की यह टिप्पणी कि जब कोई मरेगा तो देखेंगे पर वार्ड वासियों में भारी रोष ओर गुस्सा पैदा कर रही है।

    लोगों का कहना है कि जनता की आवाज को दबाने की मोबाइल कम्पनी कोशिश कर रही है। वही अब निजी कम्पनी के क्षेत्र में कनेक्शन को पोर्ट करवाने से उपभोक्ताओं ने बहिष्कार के तहत अभियान की तैयारी कर ली है। जिसके चलते उक्त निजी कम्पनी के सिमों को व्यापक स्तर पर क्षेत्र से बहिष्कार के तहत पोर्ट करवाया जाएगा। इस दौरान यहा ग्राम पंचायत ददाहू के उपप्रधान पंकज गर्ग भी मोजूद रहे।

    जिनका कहना है पंचायत ने कब कम्पनी को एनओसी जारी की उन्हें पता ही नही है। हैरत की बात है अलोकतांत्रिक तरीके से ग्राम पंचायत की प्रधान ने एनओसी जारी कर ऐसे विरोध को जन्म दे दिया है। वार्ड वासियों का कहना है कि पंचायत भारी विरोध संख्या को देखते हुए तुरन्त प्रभाव से घनी रिहायशी क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाने की एनओसी को रद्द करे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    • वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
    • राज्यपाल ने माधव सृष्टि परिसर, सोलन में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण किया
    • नाहन व आसपास के क्षेत्रों में 05 अक्टूबर को बिजली सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक बंद रहेगी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.