Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मनरेगा के काम में बरती अनियमितताओं की उपायुक्त को ग्रामीणों ने की शिकायत
    हिमाचल प्रदेश

    मनरेगा के काम में बरती अनियमितताओं की उपायुक्त को ग्रामीणों ने की शिकायत

    By Himachal VartaSeptember 30, 2020
    Facebook WhatsApp

    जरवा-जुनेली में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं के आरोप , ग्रामीणों ने डीसी को भेजी शिकायत

     

    जरवा-जुनेली में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं के आरोप , ग्रामीणों ने डीसी को भेजी शिकायत

    नाहन (हिमाचलवर्ता)। उपमंडल की ग्राम पंचायत जरवा-जुनेली में मनरेगा से बनाएं जा रहे रास्ते मे घटिया निर्माण सामग्री प्रयुक्त करने से ग्रामीणों ने मामले की शिकायत उपायुक्त सिरमौर व खण्ड अधिकारी शिलाई से की है। लाखो रुपये की लागत से बनने वाले रास्ते में सीमेंट की रेशों नाममात्र है तथा सोलिंग नही की जा रही है।

    रास्ते की चौड़ाई कम की गई है मात्र रेत के साथ क्रेशर की जगह ढंगार से उठाई गई कंक्रीट बिछाई जा रही है। इसलिये ग्रामीणो ने आपत्ति जताई है। कार्य सही न होने पर मनमानी व सरकारी धन का दुरुपयोग के आरोप लगाए है।

    सूत्रों की माने तो पंचायत व कर्मचारियों ने 14वें,15वें वितायोग, मनरेगा सहित विभिन्न मदो से किए जा रहे विकासमात्मक कार्यो में भारी अनियमितताए है पंचायत के अंदर गलिया, रास्ते, लिंक मार्ग, पैयजल व सिचाई टैंक, भूमि सुधार सहित दर्जनो एसी योजनाएं है जिनमे लाखो रुपये का फायदा चहेतों को पहुचाया गया है तथा मौका पर मात्र औपचारिकताएं पूर्ण की गई है।

    ग्रामीण सुरेश पुत्र चंदन सिंह,चंदन सिंह पुत्र बुधराम ने बताया कि निर्माण पक्का रास्ता नालोईधार का कार्य ठीक प्रकार से नही किया जा रहा है।जिसकी शिकायत पंचायत प्रधान से की थी लेकिन प्रधान ने इस ओर कोई ध्यान नही दिया है।

    यही योजना नही है बल्कि अन्य दर्जनो विकास्तमक योजनाओ पर लाखो रुपये खर्च किये जा रहे है जिनमे घटिया निर्माण के चलते चंद समय के अंदर योजना धराशाही हो रही है सरकार का लाखो रुपये व्यर्थ ही चाटूकारों की जेब मे जा रहा है।

    पंचायत में विकास के नाम पर बजट का सही प्रयोग नही किया जा रहा है। पंचायत सचिव सुशील कुमार ने बताया कि मनरेगा के तहत जरवा से नालोईधर रास्ते के लिए तीन लाख रुपये स्वीकृत हुए है उक्त रास्ते की पंचायत में कोई शिकायत नही आई है पंचायत प्रधान रक्षा सांटा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है यह रास्ता निर्माणाधीन है मौका का निरीक्षण किया जाएगा तथा सामग्री की जांच की जाएगी, यदि घटिया मेट्रियल पाया गया तो कार्यवाही की जाएगी।

    विकास खण्ड अधिकारी कवंर तनम्य ने बताया कि वह क्षेत्र से बाहर है कार्यालय पहुचने के बाद शिकायत पर कार्रवाही अम्ल मे लाई जाएगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.