Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»लोन्ग शूटिंग रेंज चडी कोविड- 19 की भेंट!
    हिमाचल प्रदेश

    लोन्ग शूटिंग रेंज चडी कोविड- 19 की भेंट!

    By Himachal VartaSeptember 30, 2020
    Facebook WhatsApp

    प्रदेश की एकमात्र लॉन्ग शूटिंग रेंज चढ़ गई कोविड-19 की भेंट

     जिला सिरमौर प्रशासन के आगे लोगों को कोरोना से बचाने की चुनौती, नहीं है शूटिंग रेंज का विकल्प

    नाहन (हिमाचलवर्ता)। प्रदेश की एकमात्र लॉन्ग रेंज राइफल शूटिंग साइड जुड्ड के जोहड़ में अब अनिश्चित काल तक ओलंपिक, राष्ट्रीय व जिला स्तर पर ना तो प्रैक्टिस हो पाएगी और ना ही प्रतियोगिताएं संभव हो पाएगी। असल में इस एकमात्र   लोंग फायरिंग रेंज को कोविड-19 सेंटर में कन्वर्ट कर दिया गया है। जिला सिरमौर प्रशासन के सामने जहां कोविड-19 के मरीजों की जान को बचाना बड़ी चुनौती है तो वही शूटिंग रेंज को इसके लिए चुने जाने को लेकर प्रदेश व जिला राइफल शूटिंग एसोसिएशन ने कड़ी आपत्ति भी दर्ज की है।

    जिला सिरमौर राइफल एसोसिएशन के सचिव विभूति सिंह ने बताया कि आज ही सरकार के द्वारा खेलों के लिए एस ओ पी जारी हुई है। मगर आज से ही प्रशासन के द्वारा लॉन्ग रेंज की एकमात्र शूटिंग साइट को कोविड-19 उपचार लिए संरक्षित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि लॉन्ग रेंज की शूटिंग रेंज में प्रैक्टिस के लिए पुलिस के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी यहां आते हैं। गौर हो की ओलंपिक खेलने वाले पुलिस के डीएसपी विजय फायरिंग रेंज में ही प्रैक्टिस किया करते हैं।

    इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति अर्जित करने वाले शूटर नरेश शुभम सुरेश मानवेंद्र ठाकुर सहित दर्जनों शूटर इस शूटिंग रेंज में अक्सर प्रैक्टिस करने आते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब ना केवल स्टेट लेवल की बल्कि राष्ट्रीय स्तर की भी शूटिंग प्रतियोगिता है जल्द आयोजित होनी है। ऐसे में राइफल पिस्टल आदि के शूटर लॉन्ग रेंज में शूटिंग करने से वंचित हो जाएंगे। हालांकि प्रशासन इस विषय को लेकर काफी गंभीर भी है मगर प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती इस समय लोगों की जान बचाना भी बना हुआ है।

    अब यदि शूटिंग रेंज के लिए आर्मी हामी भर देती है तो इस समस्या का समाधान हो सकता है। वही राइफल शूटिंग एसोसिएशन का एक डेपुटेशन सचिव विभूति सिंह के नेतृत्व में उपायुक्त जिला सिरमौर डॉक्टर आरके पारूथी से मिला। एसोसिएशन के पदाधिकारी का कहना है कि प्रशासन की ओर से उन्हें कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि शूटिंग रेंज को कोविड-19 के लिए चुने जाने को लेकर वे मुख्यमंत्री से भी मिलेंगे। डेपुटेशन के दौरान जॉइंट सेक्रेटरी संजय ठाकुर आदि कई शूटर मौजूद रहे।

    उधर, जिला उपायुक्त सिरमौर डॉक्टर आरके परुथी ने बताया कि प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती लोगों की इस वैश्विक महामारी से सुरक्षा है। उनका कहना है कि खेल तो फिर भी खेले जा सकते हैं अगर जीवन बचा रहे। फिर भी कोई और अगर विकल्प मिलता है तो विचार किया जा सकता है। बरहाल जिला सिरमौर प्रशासन बात तो सही कह रहा है मगर पुलिस यदि शार्प शूटर नहीं होगी तो वह खतरनाक अपराधियों को उनके अंजाम तक कैसे पहुंचा पाएंगे। तो वही इस खेल में ना केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय ख्याति अर्जित करने वाले खिलाड़ी बिना प्रैक्टिस के कहीं जग ना खा जाए।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.