Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    • वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
    • राज्यपाल ने माधव सृष्टि परिसर, सोलन में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण किया
    • नाहन व आसपास के क्षेत्रों में 05 अक्टूबर को बिजली सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक बंद रहेगी
    • नेई-नेटी स्कूल में विद्यार्थियों को आसरा संस्था ने दिया लोक नृत्य का प्रशिक्षण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मेड- इन – सिरमौर के तहत एक और पहल!
    हिमाचल प्रदेश

    मेड- इन – सिरमौर के तहत एक और पहल!

    By Himachal VartaOctober 1, 2020
    Facebook WhatsApp

    मेड-इन-सिरमौर के तहत एक और पहल, आपदा काल में मददगार बनेगा ‘मेरा बैग-मेरा घर’

    सिरमौर प्रशासन जल्द ही प्रशासन मेरा बैग-मेरा घर नाम से भी एक योजना को शुरू करने जा रहा है. मेड-इन-सिरमौर के नाम से 32 किलो का एक चलता फिरता घर प्राकृतिक आपदाओं से पीड़ित लोगों को उपलब्ध करवाया जाएगा.

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। मेड-इन-सिरमौर मुहिम के तहत जिला प्रशासन ने एक और पहल की है. जिसके तहत जल्द ही प्रशासन मेरा बैग-मेरा घर नाम से भी एक योजना को शुरू करने जा रहा है. मेड-इन-सिरमौर के नाम से 32 किलो का एक चलता फिरता घर प्राकृतिक आपदाओं से पीड़ित लोगों को उपलब्ध करवाया जाएगा.
    दरअसल जिला प्रशासन ने मेरा बैग-मेरी दुकान की तर्ज पर मेरा बैग-मेरा घर की एक और अनूठी पहल की शुरुआत की है. इस पहल के तहत एक पोर्टेबल बैग में ही एक चलता फिरता घर तैयार किया गया है, जो कि 20 मिनट में कहीं भी तैयार हो जाएगा. इस पोर्टेबल बैग की खास बात यह है कि वाटर प्रूफ टेंट नुमा घर में लिविंग रूम की सुविधा करवाई गई है. इसके साथ-साथ इस बैग में 2 फोल्डिंग कुर्सियां व एक टेबल भी उपलब्ध है.वीडियो रिपोर्टइसमें सौर ऊर्जा प्लेट के माध्यम से लाइट का भी प्रबंध किया गया है. बिजली के 2 बल्बों के अलावा गर्मी के मौसम के लिए पंखे की भी व्यवस्था की गई है. साथ ही मोबाइल की चार्जिंग भी की जा सकती है. यह बैग जहां साहसिक खेल व पर्यटन गतिविधियों के लिए भी आसानी से प्रयोग में लाया जा सकता है. वहीं, आपदा काल के दौरान घर क्षतिग्रस्त होने की सूरत में पीड़ित परिवार के लिए तिरपाल में रहने की बजाए यह घर काफी मददगार साबित हो सकता है.ईटीवी भारत से खास बातचीत में डीसी सिरमौर डॉ. आरके परुथी ने बताया कि जिला प्रशासन जल्द ही मेरा बैग-मेरा घर योजना भी शुरू करने जा रहा है. इसके तहत जैसे प्राकृतिक आपदा के दौरान लोगों के घर गिर जाते हैं और रहने की जगह नहीं मिलती, उस स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह प्रयास किया गया कि क्यों न सारे घर को एक पोर्टेबल रूप दे दिया जाए.डीसी ने बताया कि मेरा बैग-मेरा घर के पिछले हिस्से में बेडरूम बनाया गया है. साथ ही इसमें 2 चेयर व एक फोल्डिंग टेबल है. इसके अलावा स्लीपिंग बैग भी है. जिन लोगों के घरों का नुकसान होता है, उसे इसकी सुविधा मिल सके, इसी को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है. डीसी ने बताया कि आने वाले समय में ट्रायल के तौर पर प्रशासन इसका इस्तेमाल करेगा. कुछ दिनों में ही यह बैग मेड-इन-सिरमौर के नाम से उपलब्ध होगा.उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले सिरमौर प्रशासन ने मेरा बैग- मेरी दुकान का भी ट्रायल किया था, जिसे मेरा बैग-मेरा घर की तर्ज पर ही कहीं भी कुछ इसी तरह की सुविधाओं के साथ तैयार किया जा सकता है. दोनों प्रोडक्ट कालाअंब की एक कंपनी द्वारा तैयार किए जा रहे हैं, जो कि जल्द ही मेड-इन-सिरमौर के नाम से उपलब्ध होंगे.
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    • वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
    • राज्यपाल ने माधव सृष्टि परिसर, सोलन में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण किया
    • नाहन व आसपास के क्षेत्रों में 05 अक्टूबर को बिजली सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक बंद रहेगी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.