Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»एनएसयूआई सिरमौर ने उत्तर प्रदेश में हुए बलात्कार पीड़ित की मौत पर कैंडल मार्च कर की त्वरित न्याय की मांग
    हिमाचल प्रदेश

    एनएसयूआई सिरमौर ने उत्तर प्रदेश में हुए बलात्कार पीड़ित की मौत पर कैंडल मार्च कर की त्वरित न्याय की मांग

    By Himachal VartaOctober 1, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए मनीषा वाल्मीकि का सामूहिक बलात्कार और हत्या के रोष में एनएसयूआई सिरमौर द्वारा नाहन में रानी झांसी की प्रतिमा के सामने कैंडल मार्च निकाली गयी तथा मौन रखा गया। एनएसयूआई पूर्व अध्यक्ष नाहन विपुल शर्मा ने कहा कि देश मे प्रतिदिन बलात्कार जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही है जो इस देश के लिए बहुत दुर्भाग्यपूर्ण विषय है। हाल के महीनों में यूपी में ऐसी कई गंभीर घटनाएँ हुई हैं इनमे बाराबंकी में 13 साल की दलित लड़की की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी।

    हापुड़ में छह साल की बच्ची की बलात्कार के बाद आंखें फोड़ दी गई थीं। लेकिन पुलिस-प्रशासन कोई गंभीर क़दम नहीं उठा रहा है। हिमाचल प्रदेश के अंदर भी महिलाओं की स्थिति कोई खास नहीं है। आए दिन हम देखते हैं कि कहीं ना कहीं महिला उत्पीड़न के मामले सामने आते हैं। ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपियों को सख्त सजा दी जानी चाहिए। जिससे ऐसी घटनाओं को रोकने में लगाम लग सके।

    एनएसयूआई सिरमौर मांग करती है कि जल्द से जल्द दोषियों के खिलाफ उचित कार्यवाही की जाए तथा फांसी पर लटकाया जाए। इस दौरान एनएसयूआई के वरिष्ट कार्यकर्ता विपुल शर्मा, अंकुर ठुन्ढू, अतुल चौहान, नाहन केम्पस कार्यकारिणी सदस्य रोहित ठाकुर, रोबिन, प्रवीण, विनोद, अमित, पवन, अनिल राणा आदि मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.