नाहन (हिमाचलवार्ता)।-उपायुक्त सिरमौर डॉ. आर.के. परूथी ने बताया कि 3 अक्तूबर, 2020 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी रोहतांग में अटल टनल का उदघाटन करेंगे। जिसका सीधा प्रसारण सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के माध्यम से जिला सिरमौर की सात जगहों पर एलईडी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जिला में एलईडी स्क्रीन नाहन में बड़ा चौक, पावंटा साहिब में भाटिया पैलेस, शिलाई में तोमर कॉम्प्लेक्स, संगडाह में प्रताप ठाकुर बिल्डिंग, ददाहू में राकेश आर्य दवाई की दुकान के सामने, पच्छाद में बस स्टैंड तथा राजगढ मंे पुराना बस स्टैंड पर लगाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि जिला में पंचायत स्तर पर भी अटल टनल के उदघाटन समारोह का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा।
Breakng
- जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
- वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
- राज्यपाल ने माधव सृष्टि परिसर, सोलन में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण किया
- नाहन व आसपास के क्षेत्रों में 05 अक्टूबर को बिजली सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक बंद रहेगी
- नेई-नेटी स्कूल में विद्यार्थियों को आसरा संस्था ने दिया लोक नृत्य का प्रशिक्षण
Saturday, October 3
