Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    • वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
    • राज्यपाल ने माधव सृष्टि परिसर, सोलन में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण किया
    • नाहन व आसपास के क्षेत्रों में 05 अक्टूबर को बिजली सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक बंद रहेगी
    • नेई-नेटी स्कूल में विद्यार्थियों को आसरा संस्था ने दिया लोक नृत्य का प्रशिक्षण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»नगर परिषद नाहन के वार्ड नम्बर  1,2,5,6,7,9,10 व 11 सहित ग्राम पंचायत क्यारी, बिक्रमबाग व त्रिलोकपुर के कुछ क्षेत्रों को कन्टेनमेंट जोन घोषित कर किया सील -डीएम
    हिमाचल प्रदेश

    नगर परिषद नाहन के वार्ड नम्बर  1,2,5,6,7,9,10 व 11 सहित ग्राम पंचायत क्यारी, बिक्रमबाग व त्रिलोकपुर के कुछ क्षेत्रों को कन्टेनमेंट जोन घोषित कर किया सील -डीएम

    By Himachal VartaOctober 1, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)।– नगर परिषद नाहन के वार्ड नम्बर 1,2,5,6,7 व 11 मंे कोरोना पॉजीटीव के केस पाए जाने के बाद जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने आज यहां आदेश जारी करते हुए वार्ड नम्बर 1 के कच्चा टैंक में भारद्धाज सुपुत्र सुन्दर लाल के घर की धरातल मंजिल व राम कुंडी  में स्थित दीपक शर्मा सुपुत्र दया नाथ के घर की धरातल मंजिल, चौहान का बाग के नजदीक मनीराम पुण्डिर सुपुत्र बनारसी दास का घर तथा वार्ड नम्बर 1 में ही गौरा भवन के नजदीक विनय चौहान सुपुत्र वेद प्रकाश के घर की दूसरी मंजिल, ंवार्ड नम्बर 2 के यशवन्त विहार में स्थित दया राम सुपुत्र बहादुर सिंह का घर व रानी का बाग में रविन्द्र शर्मा सुपुत्र श्याम लाल का घर, वार्ड नम्बर 5 नजदीक विला राउड नाहन में स्थित सीएल शर्मा सुपुत्र राम कृष्ण शर्मा की पहली मंजिल, वार्ड नम्बर 6 की पुलिस कॉलोनी में शरद कुमार का आवास दूसरी मंजिल में दाए तरफ 22थ्ध्5, वार्ड नम्बर 6 में ही एमसी कॉलोनी नाहन के नजदीक गुरदयाल सुपुत्र  बच्चन सिंह के भवन की धरातल मंजिल, वार्ड नम्बर 7 रानीताल बाग के नजदीक मंदन लाल सुपुत्र किशोरी लाल के भवन की धरातल मंजिल, वार्ड नम्बर 9 में रानीताल बाग के नजदीक मोहम्मद इकलाक सुपुत्र गुलाम मोहम्मद का घर, वार्ड नम्बर 10 कच्चा टैंक में स्थित जमेल अहमद सुपुत्र बसत अली का घर, वार्ड नम्बर 11 के बड़ा चौक में ब्रीज मोहन सुपुत्र राजेन्द्र प्रशाद के  घर को कन्टेमेंट जोन घोषित कर सील कर दिया गया है।
    इसी प्रकार ग्राम पंचायत क्यारी के गांव धघाना चाकली में भगवान सिंह सुपुत्र नैन सिंह के घर को, ग्राम पंचायत बिक्रमबाग के पिपलीवाला में सोनू सुपुत्र राम स्वरूप का घर, ग्राम पचंायत त्रिलोकपुर मंे गांव भण्डारी वाला में लाला सिंह सुपुत्र मातू राम के घर को कन्टेंमेंट जोन घोषित कर सील कर दिया गया है। जबकि  ग्राम पचंायत क्यारी के गांव धघाना, ग्राम पचंायत बिक्रमबाग के गांव पिपलीवाला, ग्राम पचंायत त्रिलोकपुर के गांव भण्डारी वाला के शेष क्षेत्र व नगर परिषद नाहन वार्ड नम्बर 1,2,5,6,7, 9, 10 व 11 के शेष क्षेत्र को बफर जोन घोषित किया है।
    इस क्षेत्र में आपातकालीन स्थिति को छोड़कर लोगों के एक ही स्थान पर इक्कठा होने पर पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा तथा उन्हे अपने घरों मे ही रहना होगा। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति इस क्षेत्र की सीमाओं के भीतर किसी भी प्रकार का समारोह, प्रदर्शन, बैठक, जुलूस, कार्यशाला, सामुदायिक या धार्मिक आयोजन नहीं करेगा। प्रतिबंधित क्षेत्र में दवाइयों की दुकानों को छोड़कर अन्य सभी दुकानें बंद रहेंगी। कन्टेनमेंट जोन में सभी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति घर द्वार पर संबंधित वार्ड के पार्षद व संबंधित ग्राम पंचायत के प्रधान व उप प्रधान की सहायता से की जाएगी। आवश्यक सेवाओं में लगे सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे लेकिन उन्हें सोशलडिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखना होगा और सरकार के अन्य सभी दिशा निर्देशों का भी पालन करना होगा।
    यह आदेश मजिस्ट्रियल ड्यूटी, पुलिस कर्मियों, अधिकारियों, तथा आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में लगे अधिकृत व्यक्तियों व वाहनों तथा स्वास्थ्य सेवाओं से जुडे कर्मियों पर लागू नहीं होंगे। सील किए गए क्षेत्र में कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद नाहन व पंचायतों में बीडीओं नाहन द्वारा समय-समय पर सैनिटाईजेशन की जाएगी।
    उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति इन आदेशों का उल्लंघन करते हुए पाया गया उसके विरूद्ध आईपीसीकी धारा 269, 270 व 188 तथा आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51, 54 व 56 के तहत कार्यवाही की जाएगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    • वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
    • राज्यपाल ने माधव सृष्टि परिसर, सोलन में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण किया
    • नाहन व आसपास के क्षेत्रों में 05 अक्टूबर को बिजली सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक बंद रहेगी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.