Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शहीद सुरेश कुमार को नम आँखों से दी विदाई!
    हिमाचल प्रदेश

    शहीद सुरेश कुमार को नम आँखों से दी विदाई!

    By Himachal VartaOctober 1, 2020
    Facebook WhatsApp

    शहीद सुरेश कुमार को नम आंखों से दी अंतिम विदाई, राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। भारत माता के 42 वर्षीय शहीद सुरेश ठाकुर की पार्थिव देह जैसे ही सिरमौर जिला की धरती पर पहुंची तो मानों हर व्यक्ति की आंख से आंसू बह रहे हों। जैसे ही सड़क मार्ग से शहीद सुरेश ठाकुर का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा तो कई वाहन शहीद के पार्थिव शरीर की अगवाई कर रहे थे। बता दे कि जिला सिरमौर जमटा के कतियाड गांव निवासी 42 वर्षीय जैक राइफल 13 का जवान ड्यूटी के दौरान वाहन दुर्घटना में शहीद हो गए थे।

    सुरेश ठाकुर आर्मी के वाहन को लेकर श्रीनगर से उधमपुर लौट रहे थे। मंगलवार करीब सुबह 6:00 बजे के आसपास उधमपुर से कुछ किलोमीटर पहले सेना का यह वाहन गहरी खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में सुरेश ठाकुर पुत्र जोगिंदर सिंह बुरी तरह से घायल हो गए थे। जिन्होंने कुछ देर के बाद शहादत पा ली। वीरवार सुबह सुरेश कुमार ठाकुर की पार्थिव देह उनके गांव पहुंची। गांव में शहीद की पार्थिव देह पहुंचते ही सुरेश कुमार अमर रहे नारों से आसमान गूंज उठा।

    परिवार के सदस्‍य पार्थिव देह आंगन में देखकर बिलख बिलखकर रोने लगे। जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त सिरमौर डॉ. आरके परुथी, एसडीएम नाहन विवेक शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बबिता राणा सहित अन्य अधिकारी शहीद सुरेश कुमार को अंतिम विदाई देने पहुंचे। शहीद को राजकीय व सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। नाहन के विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्‍यक्ष डॉक्‍टर राजीव बिंदल भी शहीद को श्रद्धांजल‍ि देने के लिए गांव पहुंचे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.