Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»केन्द्र द्वारा पारित कृषि बिल के विरोध में कांग्रेस ने किसानों के साथ मिलकर नाहन शहर में निकाली रैली
    हिमाचल प्रदेश

    केन्द्र द्वारा पारित कृषि बिल के विरोध में कांग्रेस ने किसानों के साथ मिलकर नाहन शहर में निकाली रैली

    By Himachal VartaOctober 2, 2020
    Facebook WhatsApp

    जिला सिरमौर कांग्रेस ने किसान बिल के विरोध में निकाली ट्रैक्टर रोष रैली

    नाहन(हिमाचलवार्ता)। संसद में पारित कृषि बिलों को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। किसान संगठनों ने देश के कई हिस्सों में बिल के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया है। किसानों ने ट्रैक्टर पर बैठकर किसान बिल को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। आज नाहन में कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार द्वारा पारित किसान बिल के विरोध में एक किसान रोष रैली का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला सिरमौर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष योगेश गुप्ता व हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंखयक़ विभाग के प्रदेशाध्यक्ष इक़बाल चौधरी द्वारा की गई।

    जिसमें नाहन के विभिन्न जगह से किसान अपने अपने ट्रैक्टर लेकर कांशीवाला मंडी से शुरू होकर नाहन शहर पहुँचे। किसानो ने क़ानून का विरोध किया व प्रदर्शनकारी किसानो का समर्थन किया। कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष योगेश गुप्ता ने बताया कि इसको लेकर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया है। जिसमें अलग अलग हिस्सों मे विरोध कर रहे किसानो के समर्थन मे गाँव-गाँव जाकर हस्ताक्षर करवाए जाएँगे।

    इस रैली में मुख्य रूप से विश्वराज चौहान, चैन सिंघ, आशिक़ मोहम्मद, वीरेंद्र पासी, ओम् लाल , नेन सिंह, उपमा धीमान, प्रेम चूड़न, इम्तियाज़, बलवंत सिंह, सलीम, रामपाल, अनिल चौधरी, दिनेश ठाकुर, कर्मदीप, बोबी अहमद, फ़िरोज़, जमाल, नासिर, दिनेश भट्ट, बिट्टू बिक्रमबाग, फ़क़ीर मोहम्मद आदि उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.