Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    • वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
    • राज्यपाल ने माधव सृष्टि परिसर, सोलन में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण किया
    • नाहन व आसपास के क्षेत्रों में 05 अक्टूबर को बिजली सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक बंद रहेगी
    • नेई-नेटी स्कूल में विद्यार्थियों को आसरा संस्था ने दिया लोक नृत्य का प्रशिक्षण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»खनन माफियाओं पर वन विभाग के कसा शिकंजा वसूला जुर्माना
    हिमाचल प्रदेश

    खनन माफियाओं पर वन विभाग के कसा शिकंजा वसूला जुर्माना

    By Himachal VartaOctober 2, 2020
    Facebook WhatsApp

    अवैध खनन करने पर एक जेसीबी मशीन और 6 ट्रैक्टर पकड़े, वसूला 1.47 लाख रुपए जुर्माना

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। कोरोना संकट के बीच कई खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसके बावजूद भी खनन माफिया खनन करने से बाज नहीं आ रहे है। खनन माफिया कार्रवाई से बचने के लिए नए हथकंडे अपना कर अवैध कारोबार चला रहे है। ताजा मामले में  जिला सिरमौर के माजरा वन विभाग की टीम ने यमुना और बाता नदी के आसपास अवैध खनन करते एक जेसीबी और आधा दर्जन ट्रैक्टरों को पकड़ा है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार माजरा वन विभाग की टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि यमुना नदी और बाता नदी के कुछ स्थलों पर अवैध खनन हो रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने यमुना नदी और बाता नदी के कुछ स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान मौके पर एक जेसीबी मशीन और 6 ट्रैक्टर अवैध खनन करते हुए पाए गए।

    जिस पर वन विभाग की टीम ने जुर्माने के तौर पर उनसे 1.47 लाख रुपए वसूल किए। वहीं वन विभाग की टीम ने खनन माफियाओं को हिदायत दी कि वह दोबारा ऐसा ना करें नहीं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जा सकती है। वहीं खनन में लगे वाहनों को भी जब्त किया जा सकता है। मामले की पुष्टि डीएफओ पांवटा कुणाल अंग्रीश ने की है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    • वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
    • राज्यपाल ने माधव सृष्टि परिसर, सोलन में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण किया
    • नाहन व आसपास के क्षेत्रों में 05 अक्टूबर को बिजली सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक बंद रहेगी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.