Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से अटल टनल रोहतांग के लोकार्पण समारोह के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाएः मुख्यमंत्री
    हिमाचल प्रदेश

    सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से अटल टनल रोहतांग के लोकार्पण समारोह के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाएः मुख्यमंत्री

    By Himachal VartaOctober 2, 2020
    Facebook WhatsApp
    शिमला (हिमाचलवार्ता)। सभी जिला मुख्यालय, विधानसभा क्षेत्रों और प्रदेश के सभी महत्त्वपूर्ण स्थानों पर 90 एलईडी स्क्रीन स्थापित की जाएगी, ताकि राज्य के लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 3 अक्तूबर, 2020 को अटल टनल रोहतांग के लोकार्पण समारोह को देख सके। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां वीडियों काॅन्फ्रंेसिंग के माध्यम से मंत्रियों, भाजपा अध्यक्ष, विधायकों और विधानसभा चुनाव-2017 के भाजपा प्रत्याशियों तथा भाजपा के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कही।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इस ऐतिहासिक समारोह के लिए प्रत्येक स्थान पर सामाजिक दूरी का पालन और फेस मास्क का उपयोग करते हुए अधिकतम 200 लोग ही उपस्थित हांे। उन्होंने कहा कि इस उद्घाटन समारोह और प्रधानमंत्री के अभिभाषण को देखने के लिए सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जाना चाहिए।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान अयोध्या के बाद प्रधानमंत्री का यह तीसरा सार्वजनिक समारोह है, जो राष्ट्र के लिए इस टनल के महत्त्व और प्रदेश के लोगों के प्रति प्रधानमंत्री की उदारता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन शानदार हो सकता था, लेकिन कोरोना महामारी ने हमें सामाजिक दूरी के नियमों का सख्ती से पालन करने के लिए मजबूर किया है।
    मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अटल टनल रोहतांग के लोकार्पण समारोह में प्रधानमंत्री का स्वागत और इस आयोजन के लिए अपना कीमती समय देने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से आभार व्यक्त करने का आग्रह किया।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री 3 अक्तूबर को प्रातः 10 बजे अटल टनल का लोकार्पण, दोपहर 12 बजे जिला लाहौल-स्पीति के सिस्सू तथा दोपहर 1ः15 बजे सोलंग में जनसभा को संबोधित करेंगे।
    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वह इस आयोजन के लिए अपने संबंधित क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि इसे एक बड़ा आयोजन बनाया जा सके।
    संगठन सचिव पवन राणा ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर #ataltunnelrohtang का प्रचार करना सुनिश्चित करें।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.