Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    • वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
    • राज्यपाल ने माधव सृष्टि परिसर, सोलन में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण किया
    • नाहन व आसपास के क्षेत्रों में 05 अक्टूबर को बिजली सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक बंद रहेगी
    • नेई-नेटी स्कूल में विद्यार्थियों को आसरा संस्था ने दिया लोक नृत्य का प्रशिक्षण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»यूट्यूब पर सिरमौर की नाटी ने रिकार्ड तोड़ा‍!
    हिमाचल प्रदेश

    यूट्यूब पर सिरमौर की नाटी ने रिकार्ड तोड़ा‍!

    By Himachal VartaOctober 3, 2020
    Facebook WhatsApp

    यूट्यूब पर नाटी सिरमौरो वालिये की धूम , तीन करोड़ वियूअर्स के साथ तोड़ा रिकॉर्ड

    यूट्यूब पर नाटी सिरमौरो वालिये की धूम , तीन करोड़ वियूअर्स के साथ तोड़ा रिकॉर्ड

     

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। गिरिपार के कफोटा क्षेत्र के गांव शिल्ला के युवा लोक गायक व कलाकार अजय चौहान की नाटी सिरमौरो वालिये ने हिमाचल ही नही बल्कि यू टयूब व भिन्न भिन्न सोशल साइट्स के माध्यम से देश विदेश मे भी धूम मचा रखी है।

    नाटी सिरमौर वालिये एल्बम को शिमला में फिल्माया गया टाईटल सांग आज भी हर जुबान पर है। इस गीत की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रिलीज होने के दो साल बाद से लेकर अभी तक इस गीत को यू ट्यूब और अन्य सोशल प्लेटफार्म पर 30,137,521 लोग देख चुके हैं।

    इस गाने को खूब शेयर भी किया जा रहा है। करीब दो साल मे 30 मिलीयन व्यूअर्स का आंकड़ा छूना एक तरह से बहुत बड़ी उपलब्धी मानी जा रही है। सिरमौर क्या हिमाचल से ही शायद आज तक कोई एल्बम इतनी लोकप्रिय नही हुई और न ही इतने अधिक लोगों ने किसी गीत को देखा है।

    गिरिपार क्षेत्र के शिल्ला गांव के कल्याण सिंह चौहान के पुत्र युवा लोक गायक अजय चौहान को बचपन से ही पहाड़ी गीत गाने का शौंक रहा है। पहले वह क्षेत्र मे होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों मे भी भाग लेकर लोगों का अपनी आवाज से खूब मनोरंजन करते थे। फिर उन्होने नाटी सिरमौर वालिये वीडियो एल्बम बनाई।

    जिसमे शिमला मे शौध करने वाले शिल्ला गांव के ही विरेन्द्र चौहान ने उनकी मदद की। जैसे ही वीडियो यू टयूब पर अपलोड हुआ। नाटी सिरमौरो वालिये ने एकदम से धूम मचा दी और अजय चौहान रातों रात स्टार बन गए।

    अजय चौहान ने बताया कि उन्हे खुद उम्मीद नही थी कि उनके नाटी सिरमौरो वालिये गीत को इतना पसंद किया जाएगा। अभी तक तीस मिलियन यानि 3 करोड़ से अधिक लोगों ने उनके इस गीत को देखा है और लाखों ने शैयर भी किया है। जिसके लिए वह दर्शकों का आभार प्रकट करते हैं। वह बहुत जल्द अपनी नई वीडियो एलबम के साथ दर्शको के बीच होंगें।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    • वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
    • राज्यपाल ने माधव सृष्टि परिसर, सोलन में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण किया
    • नाहन व आसपास के क्षेत्रों में 05 अक्टूबर को बिजली सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक बंद रहेगी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.