नाहन (हिमाचलवार्ता)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा अटल टनल के भव्य उद्घाटन समारोह के ऐतिहासिक पल में जिला सिरमौर के दूरदराज क्षेत्रों के लोग भी मोबाईल, लैपटॉप व टीवी के माध्यम से शामिल हुए।
जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा ने बताया कि जिला के 6 विकास खण्डों में पंचायत स्तर पर हज़ारों लोगों ने पंचायत घरों और खण्ड विकास कार्यालयों में बैठकर इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा।
उन्होंने बताया कि विकास खण्ड नाहन में लगभग 300 लोगों ने, पच्छाद में लगभग 450 लोगों ने, पांवटा साहिब में 550, राजगढ में 300 लोगों ने, संगडाह में 450 और शिलाई में लगभग 250 लोगों ने सोशल मीडिया, यूटयूब और टीवी के माध्यम से अटल टनल के उदघाटन समारोह को देखा।
Breakng
- जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
- वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
- राज्यपाल ने माधव सृष्टि परिसर, सोलन में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण किया
- नाहन व आसपास के क्षेत्रों में 05 अक्टूबर को बिजली सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक बंद रहेगी
- नेई-नेटी स्कूल में विद्यार्थियों को आसरा संस्था ने दिया लोक नृत्य का प्रशिक्षण
Saturday, October 3
