Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»अटल टनल के उद्घाटन पर शिलाई भाजपा के सदस्यों ने लोगों को मिठाई खिलाई!
    हिमाचल प्रदेश

    अटल टनल के उद्घाटन पर शिलाई भाजपा के सदस्यों ने लोगों को मिठाई खिलाई!

    By Himachal VartaOctober 3, 2020
    Facebook WhatsApp

    लाहौल घाटी समेत देश सुरक्षा में मील पत्थर साबित होगी अटल टनल : बलदेव तोमर

    लाहौल घाटी समेत देश सुरक्षा में मील पत्थर साबित होगी अटल टनल : बलदेव तोमर

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। आज हिमाचल प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे भारतवर्ष के लिए खुशी का दिन है। क्योंकि आज के दिन देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने दुनिया की सबसे लंबी हाईवे सुरंग का उद्घाटन किया है।

    भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं खाद्य एवं आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने आज रोहतांग टनल के उदघाटन समारोह को शिलाई में कार्यकर्ताओं के साथ लाईव देखते हुए मीडिया को बताया कि पूरे भारतवर्ष के लिए आज का अवसर बहुत ही खुशी का हैं।

    बलदेब तोमर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सामरिक रूप से महत्वपूर्ण सभी मौसम में खुली रहने वाली अटल सुरंग का शनिवार सुबह हिमाचल प्रदेश के रोहतांग में उद्घाटन किया। इस अटल सुरंग के खुल जाने की वजह से मनाली और लेह के बीच की दूरी 46 किलोमीटर कम हो गई जिसका लाभ आम लोगो को मिलेगा।

    भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बलदेब तोमर ने कहा कि अटल टनल दुनिया में सबसे लंबी राजमार्ग सुरंग है और 9.02 किमी. लंबी सुरंग मनाली को साल भर लाहौल स्पीति घाटी से जोड़े रखेगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले घाटी छह महीने तक भारी बर्फबारी के कारण शेष हिमाचल व देश से कटी रहती थी।

    प्रदेश व देश के लोगो ने एक सपना टनल का देखा जो आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आशीर्वाद से साकार हो गया हैं। इस टनल के बनने से लगभग 46 किलोमीटर सफर व 3 से 4 घण्टे का समय लोगो को लगेगा।

    इस अवसर पर भाजपा मंडल शिलाई ने रोहतांग टनल के लोकार्पण होने पर मिठाई बांटी। इस अवसर पर लाईव कार्यक्रम देख रहे भाजपा मंडल अध्यक्ष सूरत चौहान, एसडीएम शिलाई हर्ष अमरेंद्र सिंह, मण्डल महामंत्री कमलेश पुंडीर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेन्द्र चौहान, गंगा राम सिंगता, जिला उपाध्यक्ष गुमान पोजता, मीडिया प्रभारी कुलदीप शर्मा व मण्डल के अन्य पदाधिकारी उदघाटन समारोह के कार्यक्रम को देख रहे थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.