नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपमंडल पांवटा साहिब में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त पर नशे की हालत में दराट से हमला कर उसे बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया। युवक को स्थानीय लोगों की सहायता से अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार संजीव कुमार और अजय कुमार दोनों ने पहले बैठकर नशा किया उसके बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते कहासुनी इतनी बढ़ गई कि संजीव ने दराट से अजय पर वार कर दिया। जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा उसे उपचार के लिए तुरंत पांवटा सहित अस्पताल पहुंचाया गया।
यहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे उपचार के लिए तुरंत मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया। वही सूचना मिलने के उपरांत पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी वीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है।