शिमला (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोकपुर ने आज राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट कर उन्हें प्रदेश के भेड़ पालकों की समस्याओं के बारे में एक ज्ञापन प्रस्तुत किया।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के कुल पशुधन में 44 प्रतिशत भेड़ें और बकरियां शामिल है और इनका प्रदेश की आर्थिकी में योगदान है। उन्होंने कहा कि भेड़ पालकों के व्यवसाय को संरक्षित रखना एक बड़ी चुनौती बन गई है। उन्होंने राज्यपाल को भेड़ पालकों की अन्य समस्याओं से भी अवगत करवाया।
राज्यपाल ने आश्वासन दिया कि उनकी जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा और भेड़ पालकों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी ताकि वे अपना व्यवसाय जारी रख सकें।
Breakng
- स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
- हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
- अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
- किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
- मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
- अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
Sunday, June 28
