नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर जमटा के कतियाड गांव निवासी 42 वर्षीय जैक राइफल 13 का जवान ड्यूटी के दौरान वाहन दुर्घटना में शहीद हुए सुरेश कुमार की पत्नी को सिरमौर प्रशासन की ओर से 5 लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया। मेजर दीपक धवन ने शहीद सुरेश कुमार के घर जाकर उनकी पत्नी शीला देवी को प्रशासन की ओर से दी गई राशि प्रदान की। बता दे कि सुरेश ठाकुर रसद छोड़ने के लिए श्रीनगर गए थे।
उधमपुर से कुछ किलोमीटर पहले सेना का वाहन गहरी खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में सुरेश ठाकुर पुत्र जोगिंदर सिंह बुरी तरह से घायल हो गए थे। जिन्होंने कुछ देर के बाद शहादत पा ली। वही, सिरमौर प्रशासन ने धारटीधार के वीर सपूत शहीद प्रशांत ठाकुर के परिवार को भी 5 लाख की राशि चेक के माध्यम से दी।