Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»कोरोना संक्रमण छिपाने के लिए बंजार के विधायक के खिलाफ दर्ज हो एफआईआर : हर्षवर्धन चौहान
    स्वास्थ्य

    कोरोना संक्रमण छिपाने के लिए बंजार के विधायक के खिलाफ दर्ज हो एफआईआर : हर्षवर्धन चौहान

    By Himachal VartaOctober 7, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर जिला से शिलाई कांग्रेस विधायक व प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष हर्षवर्धन चौहान ने अटल टनल के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए भाजपा विधायक सुरेंद्र शौरी के खिलाफ संक्रमण की बात छिपाने के लिए उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है।

    उन्होंने बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद अटल टनल के उद्घाटन समारोह में जाने पर हैरानी जताते हुए कहा कि शौरी ने जानबूझकर अपने संक्रमण को छिपाया जोकि कोविड 19 के नियमों का सीधे उल्लंघन तो है ही साथ में कानून की भी अवहेलना है।

    इसके लिए उन पर पुलिस मामला दर्ज किया जाना चाहिए। चौहान ने कहा कि जबकि सीएम जयराम ठाकुर को भी शौरी के संक्रमित होने की जानकारी अटल टनल के उद्घाटन से पूर्व ही मिल गई थी, ऐसे में इसे छिपाना बहुत ही गम्भीर विषय है।

    उन्होंने कहा कि इस समारोह में देश के प्रधानमंत्री के अतिरिक्त, गृह मंत्री, विधायक,अति वशिष्ट अधिकारीगण के साथ हजारों लोग शामिल हुए। विधायक शौरी इस दौरान इन सभी लोगों से मिले है।ऐसे में इन सब पर भी इस संक्रमण का खतरा पैदा हो गया है।

    उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा है कि जब अति वशिष्ठ लोगों के साथ ही कोविड 19 के नियमों की अवहेलना की जा रही है तो आम लोगों का क्या हो रहा है, यह सब राम भरोसे ही लगता है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.