Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर भाजयुमो अध्यक्ष का पलटवार, भ्रामक करार दिया
    हिमाचल प्रदेश

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर भाजयुमो अध्यक्ष का पलटवार, भ्रामक करार दिया

    By Himachal VartaOctober 7, 2020
    Facebook WhatsApp
    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर भाजयुमो अध्यक्ष का पलटवार, भ्रामक करार दिया

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब में भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष चरणजीत सिंह चौधरी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौड़ पर पलटवार करते हुए कहा कि बिना तथ्यों के बयानबाजी करना एक बड़े नेताओं को शोभा नहीं देता।

    कांग्रेस बताएं कि उन्होंने कौन-२ से पुलों का निर्माण कराया है। वह एक भी पुल की स्वीकृति मंजूर नहीं करा सके।भाजपा सरकार का चहुमुँखीं विकास देख भ्रामक ब्यान बाजी कर जनता का सहारा लेना चाहते है।

    जनता जागरूक है। दिनरात जनता के बीच रह ऊर्जा मंत्री केवल विकास पर ध्यान रखते है।

    सोमवार को कांग्रेस कार्यालय में अध्यक्ष के कार्यक्रम से भी एक धड़ा नदारद रहा। कांग्रेस किसानों की हमदर्द बन कर भाजपा के लोगों को तोड़ना चाहती है। यह बात भाजयुमों अध्यक्ष चरणजीत चौधरी ने प्रेस ब्यान जारी करते हुए कही।

    उन्होंने कहा कि भाजपा की शिलान्यास या उद्घाटन पटिका उतारने जैसे नीति कभी नहीं रहीं हैं। ये काम कांग्रेस के लोग ही कर सकते है। गत वर्ष हरिपुर टोहाना में सड़क निर्माण की पट्टिका किसने तोड़ी थी, कांग्रेस अच्छी तरह जानती है।

    केंद्र सरकार ने बिचौलियों कि भूमिका ख़त्म कर संसद में जो बिल पास किये है। उस पर आज कांग्रेस पार्टी किसानों को गुमराह कर रैली निकाल रही है। जबकि ये सभी मुद्दे कांग्रेस पार्टी के अपने घोषना पत्रों में भी होते थे, लेकिन कभी कर नहीं पायें। आज भाजपा सरकार ने किए तो इसे काला कानून बता रही है।

    अध्यक्ष ने कहा कि मैं राठौड़ व कांग्रेस पार्टी को बताना चाहता हूं कि पांवटा में हर गांव एम्बुलेंस सड़क से जुड़ चुका है। कंडेला, डोरियोंवाला, शमशेरगढ़ आदि 30 ऐसे रोड और बनने वाले हैं जिनके बनने की उम्मीद ना के बराबर थी,इन सभी रोड्ज़ को वन विभाग से स्वीकृति मिल गयी हैं,। मुख्यमंत्री द्वारा 2-2 लाख की टोकन मनी उपलब्ध भी करवा दी गयी हैं।जल्दी इनका काम शुरू हो जायेगा। मुख्यमार्गों की हालत भी जल्द सुधारी जाएगी, इसके लिए भी धनराशि कराई जा रही है।

    बिजली की सुविधा और बेहतर होगी। स्थानीय विधायक अब सरकार में ऊर्जा मंत्री बने हैं। पाँवटा में पहले भी बिजली की कोई दिक्कत नही थी,फिर भी अब और बेहत्तर कार्य हुए हो रहे है। सैंकड़ों नयें ट्रान्स्फ़ॉर्मर लगे हैं। नघेता,पाँवटा साहिब व जोहड़ो-संतोखगढ़ में नए सब स्टेशन हेतु बजट स्वीकृत हो चुका हैं।

    क़िसानों को सिंचाई ट्यूबवेल व बी॰पी॰एल॰ परिवारों को फ़्री बिजली कनेक्शन दिये जा रहें हैं।
    पुरुवाला में नया सबस्टेशन बनाया गया हैं। पीने के पानी व सिंचाई के ट्यूबवेलो की कमी नहीं रही।सिंचाई की स्कीमों को पूरा व उनका सुधारीकरण जारी हैं। जल शक्ति विभाग का सबडिविज़न पुरुवाला में स्वीकृत करवाया गया हैं।

    शिक्षा हेतु आई॰टी॰आई॰ अंबोया, पुरुवाला,जामनीवाला व गोरखुवाला में, विज्ञान विषय,अजोली,मानपुरदेवड़ा में कामर्स,मुग़लवाला करतारपुर को उच्च से वरिष्ठ,स्कूल हेतु नए भवन व कमरे, भरली महाविद्यालय भवन हेतु बजट का प्रावधान, पाँवटा महाविद्यालय में एमए के नए विषय व भवन हेतु बजट उपलब्ध करवाया गया हैं।

    वहीं स्वास्थ्य चिकित्सा में पाँवटा हॉस्पिटल को अपग्रेड करवा 150 बेड का हॉस्पिटल, पीएचसी अमरगढ़ व गोरखुवाला को स्वीकृति मिली हैं।क़िसानो को सस्ती बिजली,ट्रैक्टर सब्सिडी व अन्य उपकरण 50 फीसदी सब्सिडी पर दिए जा रहें हैं।सैंकड़ों ट्यूबवेल का निर्माण कर उनमें कनेक्शन करवाये गये हैं।

    चरणजीत ने आगे कहा कि पाँवटा साहिब का बस स्टैंड आज आधुनिक रूप ले चुका हैं।फ़ोरलेन का काम प्रगति पर हैं।पाँवटा साहिब के समीप ईको पार्क रामपुरघाट का निर्माण प्रगति पर हैं और भी सैंकड़ों ऐसे कार्य हैं,जो भाजपा के इस कार्यकाल में हुए हैं।इन्हीं विकास के मुद्दों को लेकर भाजपा कार्यकर्ता आने वाले पंचायती राज चुनावों में फ़ील्ड में उतरेगी और ज्यादा से ज्यादा पंचायतों में पार्टी के प्रधान होंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.