Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»प्रधानमंत्री के हिमाचल दौरे में सभी प्रोटोकोल का सख्ती से पालन किया गया
    हिमाचल प्रदेश

    प्रधानमंत्री के हिमाचल दौरे में सभी प्रोटोकोल का सख्ती से पालन किया गया

    By Himachal VartaOctober 8, 2020
    Facebook WhatsApp

    शिमला (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि प्रधानमंत्री के दौरे के लिए सभी प्रोटोकोल एसपीजी निर्धारित करती है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने अटल टनल रोहतांग के शुभारंभ के लिए प्रधानमंत्री के लाहौल-स्पीति और कुल्लू जिलों के दौरे के दौरान प्रोटोकोल के सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया।

    प्रवक्ता ने कहा कि प्रोटोकोल के दिशा-निर्देशों के मुताबिक 48 घण्टों के भीतर उन लोगों का कोविड नेगेटिव परीक्षण करना आवश्यक है जो प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल हो। इसके अन्तर्गत कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों का कोविड टेस्ट किया गया। कोविड परीक्षण के परिणाम एसपीजी को साझा किए गए और स्वीकृति के उपरान्त कोविड नेगेटिव लोगों को ही सभी स्थलों पर कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति प्रदान की गई।
    उन्होंने कहा कि जो लोग संक्रमित पाए गए उन्हें मानक संचालन प्रक्रिया के अन्तर्गत पृथक किया गया।
    उन्होंने कहा कि बंजार के विधायक ने कोविड-19 के कोई भी प्रत्यक्ष लक्षण नहीं दिखाई दिए। इसके बावजूद संक्रमित पाए जाने के बाद उनको तुरन्त आइसोलेट किया गया। उन्होंने 3 अक्तूबर को किसी भी कार्यक्रम में भाग नहीं लिया और न ही किसी विशिष्ट व्यक्ति से भेंट की।
    प्रवक्ता ने कहा कि बंजार के विधायक के कोविड परीक्षण के साथ-साथ सभी अन्य लोगों का भी परीक्षण किया गया जो इस समारोह में शामिल हुए। उनका टेस्ट नेगेटिव पाया गया और मुख्य समारोहों में शामिल होने की अनुमति प्रदान की गई।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.