Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पांवटा पुलिस ने सख्त कदम उठाए!
    हिमाचल प्रदेश

    यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पांवटा पुलिस ने सख्त कदम उठाए!

    By Himachal VartaOctober 8, 2020
    Facebook WhatsApp

    अवैध खनन, बिना मास्क और यातायात नियमों की अवहेलना पर वसूला 40 हजार रुपए जुर्माना

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। कोरोना संकट के इस दौर में मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है इसके बावजूद भी कुछ लोग बिना मास्क के ही घरों से बाहर निकल आते हैं। वही यातायात नियमों को तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही के बावजूद सड़कों पर यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इतना ही नहीं खनन माफियाओं के खिलाफ लगातार पुलिस अभियान चला रही है इसके बावजूद भी खनन माफिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।

    इसी के चलते अब पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। पांवटा साहिब ट्रैफिक पुलिस, माजरा थाना और पुरुवाला पुलिस टीमों ने अवैध खनन, कोटपा एक्ट, बिना मास्क घूमने और यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर शिकंजा कसते हुए 40 हज़ार रूपए जुर्माना वसूल किया। पुरुवाला पुलिस थाना टीम ने अवैध खनन करते एक वाहन से 5000 जुर्माना वसूला। यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 30 वाहनों का चालान कर 6000 राशि बतौर जुर्माना वसूली है। इसी के विरुद्ध पांवटा साहिब पुलिस ने सख्त कार्यवाही करनी शुरू कर दी है!

    सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने पर 5 लोगों से 250 रुपये जुर्माना राशि वसूली है। माजरा थाना पुलिस टीम ने नाका लगा कर यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले 25 वाहन चालकों से 3300 जुर्माना वसूला और कोटपा अधिनियम के तहत एक चालान कर 100 रुपये जुर्माना किया। पांवटा ट्रैफिक पुलिस टीम ने अवैध खनन पर एक वाहन से 5000 जुर्माना वसूल किया है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 57 वाहनों के चालान कर 18000 जुर्माना वसूल किया गया। सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने पर 12 लोगों से 1200 जुर्माना वसूला गया है।

    डीएसपी पांवटा बीर बहादुर सिंह ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि अवैध खनन, कोटपा एक्ट, बिना मास्क घूमने और नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर पुलिस ने 40 हज़ार रूपए जुर्माना वसूला है। उन्होंने बताया कि घरों से बाहर निकलने से पहले मास्क का उपयोग करें और यातायात नियमों का भी सख्ती से पालन करें। लोग प्रशासन द्वारा तय किए गए नियमों का गंभीरता से पालन करें अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.