कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर लगाया आरोप कहा- कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने में जयराम सरकार पूरी तरह…
शिमला (हिमाचल वार्ता) :- कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया है कि प्रदेश में कोविड 19 के बढ़ते संक्रमण को रोकने में जयराम सरकार पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहा है कि अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए वह कांग्रेस पर बेवजह और बेबुनियाद आरोप लगा रही है। कांग्रेस सचिब हरिकृष्ण हिमराल ने जारी एक बयान में भाजपा के उस आरोप पर जिसमे उन्होंने कहा है कि कोरोना काल में कांग्रेस ने कोई भी मदद नही की पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि कांग्रेस को भाजपा के किसी प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए भाजपा लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।