सोलन (हिमाचल वार्ता) :- जिला सोलन के कृष्णगढ़ पंचायत में तेंदुए के घुसने से गांव में दहशत फैल गई है। जिसके चलते लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं। जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से स्थानीय ग्रामीण को तेंदुआ रास्तों में घूमता हुआ घूमता हुआ दिखा। इतना ही नहीं बल्कि कुछ लोगों को तो रास्तों में भी मिल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि शाम ढलते ही तेंदुआ गांव के नजदीक आ जाता है।
लोगों ने बताया कि एक साथ देखे गए दो तेंदुए आकार में काफी बड़े थे। कृष्णगढ़ पंचायत के प्रधान ने कहा कि इसकी शिकायत उन्होंने विभाग को की है और विभाग ने गांव में पिंजरा भी लगा दिया है। तेंदुए के इस तरह सरेआम घूमने से पंचायत में भय का माहौल बना हुआ है। अब उन्हें अपने घरों से बाहर निकलने से भी डर लग रहा है। घर की औरते अपने पशुओं को खेतों से चारा लाने के लिए भी डर रही है। पंचायत ने सभी लोगों से सतर्क रहने की हिदायत दी है।