Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मोबाइल फ़ोन खोलेगा पूर्व राज्यपाल अश्वनी कुमार की आत्महत्या के राज
    हिमाचल प्रदेश

    मोबाइल फ़ोन खोलेगा पूर्व राज्यपाल अश्वनी कुमार की आत्महत्या के राज

    By Himachal VartaOctober 9, 2020
    Facebook WhatsApp
    शिमला  (हिमाचल वार्ता)। नगालैंड के पूर्व राज्यपाल एवं सीबीआई निदेशक रहे अश्वनी कुमार की आत्महत्या मामले में पुलिस ने उनका मोबाइल फोन कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। इसके अलावा सुसाइड नोट की भी पुलिस फोरेंसिक जांच करवा रही है। पूर्व आईपीएस अश्वनी कुमार ने बीती शाम छोटा शिमला स्थित मकान में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
    इसके बाद पुलिस की टीम देर रात पर उनके मकान में आत्महत्या से जुड़े तथ्यों को खंगालने में जुटी थी। इस दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला। पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। हालांकि, सुसाइड नोट में अश्वनी कुमार ने बीमारी की वजह से सुसाइड करने की बात कही है। इसमें लिखा है कि आज तक मैंने खुशी की जिंदगी जी है, आगे मैं किसी पर बोझ नहीं बनना चाहता।
    अब मैं अगली यात्रा पर निकल रहा हूं। पुलिस के अनुसार अश्वनी कुमार कुछ समय से डिप्रेशन की दवाएं ले रहे थे। इन दवाओं को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पत्रकारों से बातचीत में डीजीपी संजय कुंडू ने कहा है कि अश्वनी कुमार ने जो सुसाइड नोट लिखा है, उसमें उन्होंने इसके लिए किसी को दोषी नहीं ठहराया है। इधर, पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने बताया कि पूर्व आईपीएस अश्वनी कुमार के मोबाइल फोन को कब्जे में लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच की रिपोर्ट के मिलान करने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.