Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»नाहन/ कोरोना को दावत दे रहा कांशी वाला कोविड-19 सैंपलिंग सेंटर
    स्वास्थ्य

    नाहन/ कोरोना को दावत दे रहा कांशी वाला कोविड-19 सैंपलिंग सेंटर

    By Himachal VartaOctober 9, 2020
    Facebook WhatsApp

    सैंपल देने आने वालों के लिए नहीं है बैठने की कोई व्यवस्था…

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। एक तरफ जहां पूरे प्रदेश में कोरोना लगातार तेजी से बढ़ता जा रहा हैं तो वही इस खौफनाक बीमारी के प्रति लोग उतने ही लापरवाही होते जा रहे हैं। यही नहीं लोगों के साथ साथ प्रशासन भी कहीं ना कहीं कोरोना को लेकर लापरवाह नजर आ रहा है। मामला कांशीवाला कोविड-19 सैंपलिंग सेंटर का है। नाहन मेडिकल कॉलेज में जहां पर सैंपल लिए जाते थे वहां भीड़ ज्यादा ना लगे इसको लेकर नाहन से करीब 2 किलोमीटर दूर कांशी वाला में कोरोना सैंपल दिए जाने की व्यवस्था की गई है। मगर आज जो तस्वीर सामने नजर आई उसको देख कोरोना को लेकर एक बड़ी लापरवाही खास तौर से प्रशासन की नजर आई है।

    असल में अब अनलॉक की प्रक्रिया चली हुई है कॉलेज स्कूल दफ्तर और अन्य संस्थान धीरे-धीरे खुल रहे हैं। मगर इसके साथ साथ संस्थानों में आने वाले सभी कर्मचारियों को अपनी कोरोना वायरस रिपोर्ट भी लानी होगी। ऐसे में लोग काफी संख्या में टेस्ट कराने के लिए सैंपलिंग सेंटरों में आ रहे हैं। कांशीवाला के सैंपल सेंटर में लोग कतारों में लगे नजर आए मगर ना तो यहां कोई सोशल डिस्टेंस नजर आया और ना ही लोगों में कोरोना के प्रति कोई डर था। यही नहीं मौके पर लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन करने के लिए ना तो होमगार्ड का कोई जवान था और ना ही पुलिस।

    वही लोगों की यह शिकायत भी थी कि उन्हें घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ता है। मगर यहां पर बैठने की और पीने के पानी आदि की भी किसी भी तरह की कोई सुविधा नहीं है। जो हालात मौके पर आज नजर आए उससे तो एक बात साफ हो जाती है कि सैंपल देने आने वाला व्यक्ति भले ही ठीक हो मगर दूसरा व्यक्ति जो पॉजिटिव होगा निश्चित ही दूसरे के संपर्क में आते वह भी पॉजिटिव आ जाएगा। उधर, जब सीएमओ डॉक्टर के के पराशर से इस बारे में बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन करना प्रशासन का कार्य है।

    हमारे व्यवस्था में कोई कमी नहीं है अगर कोई कमी है तो प्रशासन की ओर से होगी। बरहाल, कोरोना के प्रति इतनी लापरवाही से तो साफ नजर आता है कि कहीं ना कहीं जागरूकता की कमी तो है ही। वहीं प्रशासन के द्वारा की गई व्यवस्थाओं में भी काफी खामियां नजर आ रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.