Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»उपमण्डल चुराह में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत 94 करोड़ रुपये खर्च होंगे!
    हिमाचल प्रदेश

    उपमण्डल चुराह में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत 94 करोड़ रुपये खर्च होंगे!

    By Himachal VartaOctober 11, 2020
    Facebook WhatsApp

    प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत उपमंडल चुराह में व्यय होंगे 94 करोड़- विधानसभा उपाध्यक्ष

    घाटी में सड़क नेटवर्क को मजबूती प्रदान करना विशेष प्राथमिकता में शामिल

    चंबा (हिमाचल वार्ता) । विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने कहा कि उपमंडल चुराह में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत  94 करोड़ रुपयों की लागत से 17 विभिन्न सड़क मार्गों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। हंसराज आज विधानसभा क्षेत्र चुराह में किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा के लिए  खंड विकास अधिकारी कार्यालय के सभागार में  आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सड़क निधि के तहत कोटी से कपाहडी सड़क मार्ग के उन्नयन कार्यों के लिए लगभग 85 करोड़ रुपयों की लागत की दो डीपीआर को भी स्वीकृति  के लिए भारत सरकार को भेजा जा चुका है।

    उन्होंने यह भी बताया कि घाटी में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए 25 नई सड़कों के निर्माण कार्यों को आरंभ करने के लिए कार्य योजना को तैयार किया गया है और जल्द इन कार्यों को शुरू किया जाएगा उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को अनाधिकृत बीज विक्रेताओं पर कार्यवाही करने को भी कहा। उद्यान विभाग के अधिकारी ने बैठक में अगवत किया कि दुदरा व गनेड कलस्टर के तहत बागबानों का चयन कर लिया गया है और लगभग 37 सिंचाई टैंक बनाने की कार्य योजना को तैयार किया गया है।

    उन्होंने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र  के प्रगतिशील बागवानों और किसानों की सूची बनाने को भी कहा। बैठक में पशुपालन विभाग के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा 250 पशुपालकों के किसान क्रेडिट कार्ड को  स्वीकृति  के लिए बैंक को भेजा गया है। विद्युत बोर्ड के अधिकारी ने बैठक में  अवगत किया कि क्षेत्र में 445 एलटी व एचटी लाइन के बिजली के खंभों को बदला जा रहा है और प्राथमिकता के आधार पर अधिक बर्फबारी वाले क्षेत्रों में इन्हें 2 माह के भीतर तब्दील कर दिया जाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.