Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कृषि विधेयक बिल पर कांग्रेसी नेता देश व प्रदेश के किसानों को गुमराह करना करें बंद- रावत
    हिमाचल प्रदेश

    कृषि विधेयक बिल पर कांग्रेसी नेता देश व प्रदेश के किसानों को गुमराह करना करें बंद- रावत

    By Himachal VartaOctober 11, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान करते हुए कहा है कि कांग्रेसी नेता कृषि विधेयक बिल पर प्रदेश के किसानों को गुमराह करना बंद करें। क्योंकि देश व प्रदेश का किसान भली भांति जानता है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों का सम्मान करते हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी महत्वकांक्षी योजना चलाई है। जिसका लाभ देश व प्रदेश के किसानों को मिल रहा है। रावत ने बताया कि इस योजना के तहत देश के हर किसान के खाते में वार्षिक 6 हजार रुपए केंद्र की भाजपा सरकार डाल रही है। जो कांग्रेसी नेताओं को रास नहीं आ रहा है। यदि भाजपा सरकार किसानों की हितेषी नहीं होती तो किसानों के लिए इस प्रकार की महत्वकांक्षी योजना नहीं चलाती।

    रावत ने कांग्रेसी नेताओं से सवाल करते हुए पूछा है कि यदि आप किसानों के हितेषी होते तो आप भी किसानों के लिए इस प्रकार की योजनाएं चलाते, जैसी योजनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चलाई है। आपने किसी किसान के खाते में एक रुपए डाला है। आपको किसान की चिंता नहीं आपको तो सिर्फ और सिर्फ अपनी चिंता रहती है। देश का सारा पैसा लूट कर अपने खाते में स्विस बैंक में जरूर डाला है। रावत ने बताया कि जब से केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से देश व प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है।

    केंद्र व राज्य सरकार मिलकर बहुत अच्छा काम कर रही है। रावत ने बताया कि प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मिलकर किसानों के लिए सुभाष पालेकर प्राकृतिक कृषि जैसी महत्वकांक्षी योजना चलाई है। इस योजना के तहत प्रदेश के किसान जहर मुक्त खेती अपनाएंगे। इस खेती को करने का प्रशिक्षण प्रदेश के हजारों किसान ले चुके हैं। रावत ने बताया कि मैं स्वयं भी किसान हूं। मैंने भी सुभाष पालेकर प्राकृतिक कृषि का प्रशिक्षण लिया है। इस विधि से कृषि करने वाले किसानों की आय 2022 में दोगुना हो जाएगी। यह सारी योजनाएं कांग्रेस पार्टी के नेताओं को रास नहीं आ रही है। क्योंकि वह किसानों का भला नहीं चाहते इसलिए किसानों को गुमराह करने में लगे हुए हैं। लेकिन देश व प्रदेश के किसान जागरूक है इनके बहकावे में आने वाले नहीं है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.