Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»प्यार में पागल सेना के अधिकारी ने गिफ्ट किया घर, तबादला होते ही प्रेमिका का दूसरे से नैनमटक्का फिर क्या हुआ जानिए
    हिमाचल प्रदेश

    प्यार में पागल सेना के अधिकारी ने गिफ्ट किया घर, तबादला होते ही प्रेमिका का दूसरे से नैनमटक्का फिर क्या हुआ जानिए

    By Himachal VartaOctober 11, 2020
    Facebook WhatsApp

    देहरादून (हिमाचलवार्ता) । इन दिनों सेना के अफसर और उनकी माशूका का मामला काफी चर्चा में है। बरेली में तैनाती के दौरान युवती से जब उनका प्यार परवान चढ़ा तो उन्होंने एक घर उसे तोहफे में दे दिया लेकिन जब उनका ट्रांसफर सहारनपुर हुआ तो माशूका किसी डॉक्टर से दिल लगा बैठी।
    धोखा खाये सैन्य अफसर ने कोर्ट से नोटिस भेजकर युवती से घर खाली करवाने के लिए कहा। इस पर युवती रोती हुई थाने पहुंची पर वहां भी उसको निराशा ही हाथ लगी। सैन्य अफसर का आरोप है, बदायूं निवासी युवती ने उन्हें प्यार के झांसे में लिया।

    पूर्व में वे जाट रेजीमेंट सेंटर बरेली में तैनात थे। इसी बीच उनकी युवती से मुलाकात हुई। मेल-मुलाकात का दौर बढ़ने के बाद कुछ ही दिन में दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। अफसर ने प्रेमिका को पीलीभीत रोड सेटेलाइट के पास एक आलीशान घर खरीदकर गिफ्ट कर दिया।

    घर गिफ्ट करने के कुछ दिन बाद उनका तबादला सहारनपुर हो गया। ट्रांसफर के बाद भी वे बरेली आते-जाते रहे लेकिन कोरोना की वजह से लगे लाकडाउन के कारण 11 माह तक वह बरेली नहीं आ सके। इधर, युवती किसी डॉक्टर से दिल्लगी कर बैठी।

    डॉक्टर का सैन्य अफसर के गिफ्ट किये मकान में आना जाना शुरू हो गया। मकान के पड़ोस में सैन्य अफसर के एक दोस्त का घर भी है जब उनके दोस्त ने उनकी प्रेमिका और डॉक्टर के बीच के किस्से बताये तो सैन्य अफसर को पहले तो विश्वास नहीं हुआ लेकिन जब डॉक्टर को उन्होंने युवती के साथ देखा तो उनके बीच काफी गर्मागर्मी हो गई।

    धोखा खाने के बाद सैन्य अफसर ने युवती से मकान छीनने का निर्णय लिया। सैन्य अफसर ने युवती से मकान वापस लेने के लिए सहारनपुर न्यायालय में वाद दायर किया। कोर्ट से जब युवती के पास नोटिस पहुंचा तो वह मकान छिनने के डर से परेशान हो गई।

    शनिवार को वह थाना बारादरी में समाधान दिवस में पहुंची। खुद को बेकसूर बताते हुए इंस्पेक्टर व अन्य पुलिसकर्मियों से सैन्य अफसर से समझौता कराने की बात कही। पुलिसकर्मियों ने सैन्य अधिकारी से बात की, लेकिन उन्होंने युवती से संबंध रखने से इनकार कर दिया। इसके बाद युवती रोती हुई थाने से चली गई।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.