Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»विवादों में घिर  गया हलाहं पटवार भवन का निर्माण , बिना एक्सपर्ट के बनाई कमेटी
    हिमाचल प्रदेश

    विवादों में घिर  गया हलाहं पटवार भवन का निर्माण , बिना एक्सपर्ट के बनाई कमेटी

    By Himachal VartaOctober 11, 2020
    Facebook WhatsApp
    नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर जिला के शिलाई उपमंडल की ग्राम पंचायत हलांह के ग्रामीणों व राजस्व विभाग में इन दिनों भीब में बनाए जा रहे पटवार भवन को लेकर तनातनी चल रही है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम हलांह में 42 वर्ष पूर्व पटवार भवन बनाया गया जिसकी हालत जर्जर होने के कारण प्रशासन ने इस भवन को डिस्मेंटल करने के लिए नायब तहसीलदार रोनहाट को आदेश दिए है साथ मे भवन को गिराने के लिए 35 हजार की राशि की अदायगी भी की गई।
    नया पटवार भवन निर्माण के लिए 12 लाख की राशि भी स्वीकृत हो गई है ,ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि नायब तहसीलदार रोनहाट ने हलांह गावँ के पटवार भवन को गिराने की बजाय भीब गावँ में नए पटवार भवन निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है जिसको लेकर 12 गावों के ग्रामीण आगबबूला हो गए है।
    ग्रामीणौ मे दलीप सिंह, पूर्व प्रधान कल्याण सिंह, बीडीसी मेम्बर लायकराम, उप-प्रधान केदार सिंह, वार्ड सदस्य दौलत राम व भवानोदेवी, प्रताप सिंह, बलदेव सिंह, बहादुर सिंह, गोविंद प्रशाद, बंसी राम, बाबू राम, धर्म सिंह, कुंदन सिंह, महेंद्र सिंह ने बताया कि राजस्व विभाग द्वारा गावँ हलांह से पटवार भवन गावँ भीब शिफ्ट करने पर भारी एतराज किया था और उच्च न्यायालय में याचिका भी दायर की है।
    जहां से न्यायालय ने प्रशासन को ग्रामीणों के एतराज पर गौर करने के आदेश जारी किए थे परंतु प्रशासन ने पंचायत के 12 गांवों की जनता की  मांग पर सुनवाई को नजरअंदाज करके नायब तहसीलदार रोनहाट ने भीब में पटवार भवन कार्य आरम्भ करवा दिया है।
    ग्रामीणों का आरोप है कि भवन निर्माण कमेटी में लोक निर्माण विभाग या खण्ड विकास कार्यालय का इंजीनियर भी शामिल किया जाना था लेकिन राजनेताओ के दबाव में आकर निर्माण भवन कमेटी की मात्र ओपचारिकताए पूर्ण की गई है और निर्माण कार्य शुरू कर दिया है उन्होने सम्बंधित अधिकारियों की मिली भगत बताया है।
    इस सम्बंध में नायब तहसीलदार रोनहाट जयराम शर्मा ने बताया कि निर्माण कमेटी का गठन किया है और निर्माण कार्य आरम्भ कर दिया है। निर्माण कमेटी मे पंचायत प्रधान हलांह, वृत्त पटवारी हलांह तथा खुद शामिल है।
    एसडीएम  शिलाई हर्ष अमृंदर नेगी ने बताया कि उन्हे जिला उपायुक्त के आदेश है जिस पर उन्होने निर्माण एजेन्सी को देने की जगह नायब तहसीलदार रोनहाट को कमेटी का अध्यक्ष बनाकर भवन निर्माण कार्य खुद ही शुरु करवा दिया है तथा जल्द ही कार्य  पूरा कर भवन कार्यालय के लिये खोला जाएगा।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.