Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»पक्की फसल छोड़ सिरमौर के किसानों ने कृषि बिल के खिलाफ ट्रैक्टरों पर जलूस निकाला!
    हिमाचल प्रदेश

    पक्की फसल छोड़ सिरमौर के किसानों ने कृषि बिल के खिलाफ ट्रैक्टरों पर जलूस निकाला!

    By Himachal VartaOctober 11, 2020
    Facebook WhatsApp

    पक्की फसल को काटना छोड़ किसानों का प्रदर्शन भाजपा के लिए खतरे की घंटी

    कृषि विधेयक बिल के विरोध में सैकड़ों किसान सोलंकी के साथ सड़कों पर उतरे।

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। कृषि बिल विधेयक के विरोध में चल रहे देशव्यापी आंदोलन में अब प्रदेश का किसान भी उतर गया है। आज रविवार को प्रदेश कांग्रेस महासचिव अजय सोलंकी के नेतृत्व में नाहन विधानसभा क्षेत्र की 9 से अधिक पंचायतों के सैकड़ों किसान अपने ट्रैक्टरों सहित सड़कों पर विधेयक के खिलाफ उतरे। सुबह करीब 10:30 बजे के लगभग मिश्रा वाला, माजरा, धौला कुआं, रामपुर भारापुर, हरिपुर, सैन वाला टोकियों, फतेपुर, मेलियों आदि पंचायतों के सैकड़ों किसान अपने ट्रैक्टर सहित कोलर मैदान में इकट्ठा हुए। यहां से प्रदेश महासचिव अजय सोलंकी के नेतृत्व में विरोध जलूस के रूप में किसान के ट्रैक्टरों पर बैठकर मिश्र वाला तक प्रदर्शन करते हुए पहुंचे।

    इस दौरान उनके साथ मंडल अध्यक्ष ज्ञानचंद, प्रधान किरण बाला शुक्र दीन, पूर्व जिला परिषद सदस्य नासिर रावत, जिला परिषद मंडल सचिव नरेंद्र तोमर ,सदस्य चैन सिंह, पार्षद नाहन नगर परिषद राकेश गर्ग, कपिल गर्ग, कोलर से नरेश, सोहन राजपूत, संजय चौधरी, प्रदीप उप प्रधान, यशपाल साबर, अली अनुज, अग्रवाल संजय चौधरी, अख्तर अली, कादिर, आशीष सैनी, ओम लाल, अमजल खान, नजाकत अली फारुख, आशिक, फिरोज, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुन्ना खान, युवा कांग्रेस नेता सुभाष चौधरी, अभिन्न कुलदीप हिमेश, आमिर करण, गौतम, दिनेश राणा, हिमेश ठाकुर, अमन सहित दर्जनों कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

    इस रोष रैली के दौरान सोलंकी ने बताया कि यह काला कानून किसानों के हित में बिल्कुल नहीं है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश का किसान पहले से ही भाजपा सरकार की नीतियों के चलते बुरी तरह से टूट चुका है तथा इनके झूठे वायदों पर किसान खुद को बेसहारा महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश के सभी किसानों के साथ कांग्रेस मजबूती के साथ खड़ी है और हर स्तर पर इस काले कानून का विरोध करेगी। सोलंकी ने कहा कि भाजपा सरकार एक गहरी साजिश के तहत किसानों के हितों को पूंजीपतियों के हाथों गिरवी रखना चाह रही है जिसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    सोलंकी ने भाजपा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि इस बिल को तुरंत प्रभाव से निरस्त किया जाए अन्यथा अभी तो सिर्फ विरोध है उसके बाद देश का किसान इस प्रजातंत्र विरोधी सरकार की सफाई भी कर देगी। उन्होंने कहा कि जिला सिरमौर का किसान आज चेतावनी के रूप में सड़कों पर उतरा हुआ है और इनके झूठे वायदों को समझ चुका है। सोलंकी ने कहा कि प्रदेश का कृषि विभाग किसानों को कोई भी कोई सुविधा नहीं दे पा रहा है।

    जबकि भाजपा के नेता दर्जनों योजनाओं को लेकर केवल किसानों को बर्गलाते रहते हैं। कोई भी योजना अभी तक भारी भरकम कागजी कार्रवाइयों के चलते सिरे नहीं चढ़ पाई हैं। ऋण के नाम पर कोरे आश्वासन ही नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों पर राजनीति रोटियां सेकना बंद करें अन्यथा किसान इस सरकार का सूपड़ा भी साफ कर देंगे!

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.