Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मामूली कहासुनी के बाद उपजे विवाद में बुजुर्ग पर चढ़ा दिया ट्रैक्टर, प्राथमिकता पुलिस में हुई दर्ज! 
    हिमाचल प्रदेश

    मामूली कहासुनी के बाद उपजे विवाद में बुजुर्ग पर चढ़ा दिया ट्रैक्टर, प्राथमिकता पुलिस में हुई दर्ज! 

    By Himachal VartaOctober 12, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचल वार्ता)। उपमंडल पांवटा साहिब में मामूली कहासुनी को लेकर उपजे विवाद में व्यक्ति ने बुजुर्ग पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। जिससे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित बुजुर्ग की पहचान 74 वर्षीय ध्यान सिंह पुत्र बाबू राम निवासी फतेहपुर के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार ध्यान सिंह के खेत के समीप सोहन सिंह अपना ट्रैक्टर लेकर आया। इस दौरान ट्रैक्टर से ध्यान सिंह के खेत की डोल को नुकसान पहुंचा। जब उसने सोहन सिंह को कहा कि उसके टैक्टर से खेत की डोल को नुकसान पहुंचा है तो दोनों के बीच बहस बाजी शुरू हो गई।

    बहस बाजी से उपजे विवाद के चलते सोहन सिंह ने गुस्से में आकर वृद्धि के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। जिसके बाद परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और बुजुर्ग को खेत से उठाकर निजी वाहन में डालकर उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के उपरांत मेडिकल कॉलेज नाहन रैफर कर दिया।

    उधर, खबर की पुष्टि करते हुए पांवटा साहिब के डीएसपी बीर बहादुर ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। उन्होंने बताया कि घायल को मेडिकल कॉलेज नाहन में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.