Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»वन्दे भारत मिशन में कार्यरत हिमाचल के अधिकारियों की भूमिका की सराहना
    हिमाचल प्रदेश

    वन्दे भारत मिशन में कार्यरत हिमाचल के अधिकारियों की भूमिका की सराहना

    By Himachal VartaOctober 12, 2020
    Facebook WhatsApp
    शिमला (हिमाचल वार्ता)। विदेश मामले मंत्रालय ने वन्दे भारत मिशन में कार्यरत हिमाचल के अधिकारियों की भूमिका की सराहना की है।
    विदेश मामले मंत्रालय के संयुक्त सचिव रोबर्ट श्टकिंटोंग जो वन्दे भारत मिशन के लिए हिमाचल प्रदेश के समन्वयक भी है, उन्होंने प्रदेश के मुख्य सचिव अनिल खाची को एक पत्र लिखकर मिशन में राज्य सरकार के कार्य की सराहना की है। इस तरह की प्रशंसा प्राप्त करने वाला हिमाचल देश का प्रथम राज्य है।
    उन्होंने कहा कि नई दिल्ली स्थित उप-आवासीय आयुक्त विवेक महाजन ने समय की आवश्यकता के अनुसार जहाज उतरने, खाड़ी देशों से वापिस आने वाले यात्रियों के लिए यातायात सुविधा व क्वारंटीन सुविधाओं के प्रबंधन के लिए अल्प अवधि सूचना पर निष्ठावान कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि उप-आवासीय आयुक्त के नेतृत्व में आवासीय आयुक्त कार्यालय ने विदेश से लौटे हिमाचलवासियों की सक्रिय मदद के अतिरिक्त उन्हें दिल्ली, अमृतसर और कोचीन में स्थानीय अधिकारियों तक पहंुचने में सहायता प्रदान की।
    विवेक महाजन ने कहा कि इस कार्य को मुख्य सचिव अनिल खाची, राज्य नोडल अधिकारी व प्रधान सचिव आंेकार शर्मा और पूर्व आवासीय आयुक्त संजय कुण्डू तथा वर्तमान आवासीय आयुक्त रजनीश के समर्थ मार्गदर्शन के परिणामस्वरूप कुशलतापूर्वक क्रियान्वित किया जा सका। उन्होंने कहा कि वन्दे भारत मिशन के अन्तर्गत अभी तक नई दिल्ली, चंडीगढ़ और अमृतसर हिमाचल सहायता केन्द्रों द्वारा 76 देशों के 4384 यात्रियों की सहायता की गई है। दिल्ली में आईजीआई हवाई अड्डा स्थित सहायता केन्द्र इसके लिए तीन शिफ्टों में चैबीसों घण्टें कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा यात्रियों, दूतावासों, विभिन्न राज्य सरकारों और नोडल अधिकारियों के मध्य समन्वय स्थापित कर इस कार्य का निष्पादन किया जा रहा है और सूचना के सुचारू प्रसार के लिए यात्रियों के व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.