Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कांग्रेस ने नोराधार में कृषि बिल के खिलाफ रैली का आयोजन किया!
    हिमाचल प्रदेश

    कांग्रेस ने नोराधार में कृषि बिल के खिलाफ रैली का आयोजन किया!

    By Himachal VartaOctober 13, 2020
    Facebook WhatsApp

    विधायक विनय कुमार के नेतृत्व में कृषि बिल के खिलाफ नोराधार में की रैली

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए किसान कानून के विरोध में आज नोहराधार में रेणुका कांग्रेस सड़कों पर उतरी। रोष स्वरूप नोहराधार में पूर्व सीपीएस एवं रेणुका विधायक विनय कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस ने रैली निकाली। जिसमें कांग्रेस विधेयको का विरोध करते हुए मांग कर रहे है कि किसान हित इन विधेयकों को वापस लिया जाए। इस रैली में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कृषि बिल के खिलाफ भाग लिया।

    इस अवसर पर विधायक ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी है कि किसान विरोधी इस काले कानून को तुरन्त निरस्त किया जाए अन्यथा कांग्रेस हर कस्बे में उग्र आंदोलन करेगी। इसके अलावा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली के माध्यम से जोरदार नारेबाजी कर भड़ास निकाली तथा कृषि बिल को निरस्त करने की मांग की। रैली विश्राम गृह से शुरू होकर मुख्य चौक तक निकाली गई ततपश्चात पंचायत भवन में एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में अवगत कराया गया।

    विधायक विनय कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी होने वाले पंचायत चुनाव में 2022 विस चुनाव के लिए बुनियाद डालनी है। इन्होंने कहा कि केंद्र में तानाशाह की सरकार बैठी है जो जनता के अहित जबरदस्ती फैंसले लेने में लगी हुई है। किसान बिल भी इसी तानाशाह का परिणाम है मगर कांग्रेस किसानों के हित मे खड़ी है।

    इस मौके पर विनय कुमार ने कार्यकर्ताओं को एकजुटता और अनुसाशन का पाठ पढ़ाते हुए अपील की है कि घर द्वार जाकर केंद्र की जन विरोधी नीतियों को जन जन तक पहुंचाए। कांग्रेस मंडल अध्यक्ष तपेन्द्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के लिए काला कानून पास किया है जिसका कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता विरोध व निंदा करती है, जब तक केंद्र सरकार द्वारा बिल को वापस नही लिया जाता तब तक हर बूथ स्तर पर विरोध जारी रहेगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.