नाहन हिमाचल वार्ता)। लोक निर्माण विभाग मंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले नौहराधार – राजगढ़ मार्ग पर भटयूडी गांव के पास करीब चार वर्ष पहले हुई लैंड स्लाइडिंग से सड़क किनारे आकर अटकी एक चट्टान को लोक निर्माण विभाग ने आज तक हटाने की जहमत नही उठाई। विभाग की लापरवाही से यह विशाल पत्थर दुर्घटनाओं को निमंत्रण दे रहा है।
कईं बार वाहन चालकों ने इस बारे में विभाग को अवगत करा चुके है। सोशल मीडिया पर भी यह चट्टान चर्चा में है। जहां यह पत्थर फंसा है वहां पर काफी तंग सड़क हो गई है, जिससे बड़ी गाड़ियां मुश्किल यहां से निकलती है। हिमाचल व उत्तराखण्ड के तीन जिलों को यह सड़क जोड़ती है।
हर रोज सैंकड़ो छोटे बड़े वाहन इस मार्ग पर चलते है तथा पर्यटक भी यहां से निकलते वक्त परेशान दिखते हैं। सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग नौहराधार खजान सिंह ने बताया कि, चट्टान को ब्लास्ट करने के लिए शोघी कंप्रेशन मंगवाया गया है। दो तीन दिन के भीतर पत्थर को हटा दिया जा रहा हैं।