Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुंबई किसी की जागीर नहीं है, मनाली में बोले केन्द्रीय राज्यमंत्री राम दास आठवले!
    हिमाचल प्रदेश

    मुंबई किसी की जागीर नहीं है, मनाली में बोले केन्द्रीय राज्यमंत्री राम दास आठवले!

    By Himachal VartaOctober 13, 2020
    Facebook WhatsApp

    मनाली  (हिमाचल वार्ता) ।  केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री एवं रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रामदास आठवले ने कहा मुंबई किसी की जागीर नहीं है। मनाली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए रामदास आठवले ने कहा वह और उनकी पार्टी हिमाचल की बेटी एवं बालीवुड स्टार कंगना के साथ हैं।

    उन्होंने कहा वह कंगना के घर मनाली आए हैं तो आज शाम उनसे भी भेंट करेंगे और कंगना के माता-पिता को भी आश्वासन देंगे कि हमारे होते कंगना का मुंबई में कोई बाल बांका नहीं कर सकता है।

     केंद्रीय मंत्री ने कहा मुंबई हम सब की है, इसलिए किसी को किसी से डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव में एनडीए ही जीतेगी और फिर से सरकार बनाएगी तथा नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनेंगे।

    रामदास आठवले ने कहा वह दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल आए हैं। उन्होंने कहा आला अधिकारियों से प्रदेश में अनुसूचित जाति के लोगों की सही स्थिति का जानकारी ली जा रही है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार अनुसूचित जाति के लोगों के उत्थान व विकास में हर संभव प्रयास कर रही है।

    उन्होंने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों पर भी अधिकारियों के साथ बातचीत हुई है। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि हिमाचल में स्थिति संतोषजनक है तथा हर वर्ग के लोगों का एक सामान विकास हो रहा है।

    भारत सरकार द्वारा पारित कृषि बिल 2020 पर केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों, किसानों और दलितों के हित में कृषि उपज को बढ़ावा देने और उत्‍पाद का सही दाम किसानों को दिलाने के लिए यह संशोधन किया है। पूर्व की कांग्रेस सरकार ने भी ऐसे कई विचार की कल्पना अपने चुनावी मुद्दे के माध्यम से की है।

    लेकिन एनडीए सरकार उसका पालन कर रही है तो इन कांग्रेसियों को रास नहीं आ रहा है। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष होने के नाते रामदास आठवले ने कहा हिमाचल में भी अपनी पार्टी को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा प्रदेश में पार्टी की कमान विजय शर्मा को दी गई है, जबकि अमीर ठाकुर व ओमितज ठाकुर को उपाध्यक्ष का कार्यभार सौंपा है।

    जितेंद्र ठाकुर को इंडस्ट्रियल सेल का अध्यक्ष, जबकि प्रदीप शर्मा को लीगल सेल का प्रमुख बनाया गया है। उन्होंने बताया प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा की अध्यक्षता में पार्टी को यहां भी मजबूती प्रदान की जाएगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.