Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»गिरने के कगार पर धारवा का लेखाकार भवन!
    हिमाचल प्रदेश

    गिरने के कगार पर धारवा का लेखाकार भवन!

    By Himachal VartaOctober 14, 2020
    Facebook WhatsApp

    अनदेखी के चलते जर्जर हो गया धारवा का लेखाकार भवन, कभी भी गिर सकती है बिल्डिंग

    धारवा का जर्जर हुआ भवन।
    नाहन (हिमालचवार्ता)। शिलाई उपमण्डल की ग्राम पंचायत झकाण्ड़ो का धारवा स्थित लेखाकार कार्यालय विभागीय अनदेखी का शिकार हो रहा है। वर्ष 2001-2 मे निर्मित लेखाकार कार्यालय की इतनी दयनीय हालत हो गई है कि दरवाजे, खिडकियां सड़ गई  है दिवारो मे दरारे आ गई है, छत से पानी टपकता रहता है खस्ताहाल लेखाकार कार्यालय को पिछ्ले 5 सालों से कार्य के लिये बन्द किया गया है तथा कार्यालय को कानुनगौ कार्यालय रोनहाट मे शिफ्ट किया गया है जर्जर भवन नीचे न गिरे इसके लिये दरवाजो व खिडक़ीयां पर पत्थर लगाकर टिकाया गया है।
    जानकारी अनुसार विभाग ने खुद पहले लेखाकार कार्यलाय बनवाया, जिसमे घटिया सामग्री के इतेमाल से भवन जल्द ही जर्जर हो गया तथा कार्यालय मे रखे नक्शे, मुसाबी, (लट्ठा) जमाबन्दी खराब हो गई, जो रिकार्ड बच गया उसे रोनहाट कानूनगो कार्यालय मे शिफ्ट किया गया, ग्रामीणो को लगभग 8 किलोमीटर का सफर तय करके कार्यालय पहुचाना पड़ रहा है।
    ग्रामीणो मे पूर्व  प्रधान इन्द्रा देवी, ढ़िमेदार चमेल सिंह, कवंर ठाकुर, जोगेंद्र सिंह, जालम सिंह, भवान सिंह, सतपाल सत्ती ने बताया कि द्राबिल, झकाण्ड़ो सहित नवनिर्मित धारवा पंचायत के लगभग 6 हजार लोगो को पहले तो 8 किलोमीटर सफर करके रोनहाट पहुचना होता है उसके बाद खराब रिकार्ड होने का बहना बनाकर अतिरिक्त रिकार्ड के लिये पावटा साहिब भेजा जाता है।
     पिछ्ले लगभग 5 सालों से लोग परेशान हो रहे है। हजारो रुपये खर्च करने के बाद 6 महिने मे कही कार्य पूर्ण होता है यदि दूसरा कार्य करवाना हो तो पहले दो महीने कार्य पर खर्च होने वाली धनराशि के लिये मजदूरी करनी होती है  विभाग को कई बार शिकायते की गई लेकिन विभाग कार्यालय निर्माण नही करवा रहा है।
    आश्चर्य इस बात का है कि कई बार समस्या के समाधान की अपील की गई है लेकिन विभागीय अनदेखी के कारण भवन अभी तक डिसमैंटल नही हो पाया है।  ऐसे मे नए भवन का सपना व क्षेत्र वासियों की जव्ल्ल्ंत समस्या के समाधान की उम्मीदे धराशही होती नजर आ रही है दुर्गम क्षेत्र होने के चलते भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
    नायब तहसीलदार रोनहाट जय राम शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि झकाण्ड़ो मे बने लेखाकार कार्यालय को डिसमैंटल के लिये उच्चाधिकरियों को समय समय पर लिखा गया है, लेकिन उनके कार्यालय को वापिस कोई जबाब नही आया है। झकाण्ड़ो मे लेखाकार कार्यालय को निजी भवन मे शिफ्ट किया जा रहा है। उच्चाधिकारियों के आदेश आते ही जर्जर भवन को डिसमैंटल करके नए कार्यालय को बनाने के लिये फाइल भेजी जाएगी।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.