Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»नई पंचायतों के गठन से होगा प्रदेश के पिछड़े क्षेत्रों का विकास – वीरेन्द्र कंवर 
    हिमाचल प्रदेश

    नई पंचायतों के गठन से होगा प्रदेश के पिछड़े क्षेत्रों का विकास – वीरेन्द्र कंवर 

    By Himachal VartaOctober 14, 2020
    Facebook WhatsApp
    नाहन (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश में विकास की गति को तेज करने के दृष्टिगत 400 से अधिक नई पंचायतों का गठन किया गया है ताकि कोई भी गांव विकास की दृष्टि से उपेक्षित न रहे ।
         यह जानकारी ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, पशुपालन एवं मत्स्य पालन मंत्री, वीरेन्द्र कंवर ने बुधवार को पझौता घाटी की पंचायत शाया सनौरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए दी । तदोपरांत उन्होंने कलौ-शकैण में निर्माणाधीन डॉ0 वाईएस परमार गौशाला का निरीक्षण करने के उपरांत गौशाला की भूमि का पूजन किया। उन्होंने बताया कि इस गौशाला में 250 से अधिक निराश्रित पशुओं को रखा जाएगा।
        उन्होने कहा कि प्रदेश में बहुत ऐसी पंचायतें थी जहां पर लोगों को अपने कार्य के लिए पंचायत मुख्यालय के लिए 5 से 10 किलोमीटर जाना पड़ता था । प्रदेश सरकार ने लोगों की इस समस्या को मध्यनजर रखते हुए नई पंचायतों का गठन किया गया ताकि लोगों को पंचायत मुख्यालय जाने के लिए  5 किलोमीटर से अधिक दूरी तय न करनी पड़े । उन्होने कहा कि नई पंचायतों के गठन से प्रदेश सरकार पर आर्थिक बोझ बढेगा परन्तु वर्तमान सरकार ने जनहित को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया है।  उन्होंने बताया कि नई पंचायतों के लिए शीघ्र ही सचिव, रोज़गार सहायक इत्यादि के पद सृजित किए जाएंगे। उन्होने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आगामी पंचायत में योग्य व्यक्ति को प्रधान बनाए ताकि गांव का विकास सुनिश्चित हो सके ।
         उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश में कृषि, बाग़वानी, पशुपालन इत्यादि को बढ़ावा देने के लिए 20 लाख करोड़ की राशि पूरे देश के लिए जारी की है ताकि किसान समृद्ध और खुशहाल बन सके। उन्होंने कहा कि जब गांव आत्मनिर्भर बनेगा तभी देश आत्मनिर्भर होगा। उन्होने कहा कि हाल ही में पारित किया गया कृषि विधेयक के बारे में दुष्प्रचार तर्कसंगत नहीं है जबकि कृषि विधेयक किसानों के लिए बहुत ही हितकारक सिद्ध होगें।
       इस अवसर पर उन्होंने पशुपालन विभाग को बधाई देते हुए कहा कि राजगढ़ क्षेत्र में इस गौशाला के निर्माण से इस क्षेत्र की सभी बेसहारा पशुओं को आश्रय मिलेगा और आवारा पशुओं से होने वाले सड़क हादसों में कमी आएगी। इस अवसर पर  उन्होंने गाय के गोबर से बने गोमय ज्योति दीए का अवलोकन भी किया।
          इससे पहले स्थानीय विधायक रीना कश्यप ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए क्षेत्र की समस्याओं बारे में मंत्री को अवगत करवाया ।
          इस अवसर पर अध्यक्ष कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भण्डारी, विधायक पच्छाद रीना कश्यप, जिला भाजपा महामंत्री बलदेव कश्यप, एसडीएम राजगढ़ नरेश वर्मा , उप निदेशक पशुपालन विभाग नीरू शबनम, उप निदेशक कृषि विभाग पवन कुमार, राजेन्द्र अत्री व अंशुक अत्री सहित  अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.