नाहन (हिमाचलवार्ता)। नाहन सिरमौर भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी एवं सदस्य 20 सूत्रीय कार्यक्रम जिला सिरमौर प्रताप सिह रावत ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि रेणुका विधानसभा चुनाव क्षेत्र की 10 पंचायतें हिमाचल प्रदेश सरकार ने आईडीपी परियोजना में चयनित की है। इसमें ग्राम पंचायत सेर तंदूला, नोहराधार, भुटली मानल, पुनरभराड़ी, देवना, चोकर लाना चैहता, गैहल, सांगना, बड़ोल पंचायतें शामिल है। पिछले कल सहायक परियोजना अधिकारी राजगढ़ राकेश ठाकुर, वन विस्तार अधिकारी आलोक ठाकुर ने इन चयनित पंचायतों का दौरा किया। इन दोनों अधिकारियों ने हर पंचायत में जाकर वृक्षारोपण के लिए स्थान चयनित किया और जल स्रोत भी चयनित किए।
इन अधिकारियों ने बताया कि इस परियोजना के अंतर्गत वृक्षारोपण के साथ-साथ पंचायत में जितने भी जल स्रोत है उनका उपयोग करके उसका जल स्थानीय लोगों के खेतों तक पहुंचाना है ताकि लोग कृषि के माध्यम से अपनी इनकम को बढ़ा सके। इसके साथ ही भूमि कटाव को भी रोकना है। इन अधिकारियों ने बताया कि इस परियोजना के अंतर्गत अनेक प्रकार के कार्य होने हैं। इस मौके पर उनके साथ भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी एवं सदस्य 20 सूत्रीय कार्यक्रम जिला सिरमौर प्रताप सिंह रावत के अतिरिक्त स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।
इन लोगों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, वन मंत्री राकेश पठानिया, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष बलवीर सिंह चौहान तथा जिला के शीर्ष नेतृत्व का विशेष आभार प्रकट किया जिनके अथक प्रयासों से रेणुका विधानसभा चुनाव क्षेत्र की 10 पंचायतें इस परियोजना में चयनित हुई है। उन्होंने इसके साथ साथ इस परियोजना के आला अधिकारियों का भी विशेष आभार प्रकट किया है।