Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»विवाहिता के आत्मदाह मामले में पति और सास गिरफ्तार, जाँच में जुटी खाकी !
    हिमाचल प्रदेश

    विवाहिता के आत्मदाह मामले में पति और सास गिरफ्तार, जाँच में जुटी खाकी !

    By Himachal VartaOctober 14, 2020
    Facebook WhatsApp
    नाहन (हिमाचलवार्ता)। गत दिनों जिला  सिरमौर के  गिरिपार क्षेत्र के सालवाला गांव मे ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर तीन बच्चों की माँ के आत्मदाह कर मौत के मामले मे पुलिस ने मृतक महिला के पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह मामला मायके पक्ष की शिकायत के बाद दर्ज हुआ है।

    पुलिस मे दर्ज शिकायत में मृतका महिला के भाई कल्याण सिंह निवासी कमरऊ जिला सिरमौर ने कहा है कि इसकी बहन की शादी हिन्दू रीति-रिवाज से मई 2009 मे सन्दीप पुत्र रणवीर सिंह गांव सालवाला के साथ हुई थी। जब से इसकी बहन कि शादी हुई थी उसका पति संदीप व सास मैना देवी उसे तंग करते थे व मारपीट करते थे। इसकी बहन ने फोन करके कई बार इसको कहा कि संदीप उसे बहुत तंग करता है यह अपने जीवन से दुखी आ चुकी है।

    बीते 7 अक्तूबर को व उससे पहले इसकी बहन ने कई बार दुखी होकर इसे फोन किया है। वह हमेशा जब भी मिलती थी यही कहती थी कि इसका पति व सास इसे तंग करते है। बच्चो के कारण वह वहां रह रही है। 11 अक्तूबर को संदीप ने इसे फोन किया कि इनका फिर झगडा हुआ है।

    संदीप व उसकी मां दोनो घर पर ही थे जो इसकी बहन को बचा सकते थे। परंतु दोनो ने कोई कोशिश नहीं की। इसकी बहन ने अपने पति व सास की यातनाओ से तंग आकर आत्महत्या की है। इसलिए इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए।

    पुलिस ने मामले मे आत्महत्या के लिए उकसाने वाली भादसं की धारा 306 के तहत महिला के पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर सिंह ने मामले की पुष्टि की है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.