नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 15. अक्तूबर को राजकुमार निवासी वार्ड न0 11, एकता विहार कलोनी, पांवटा साहिब, जिला सिरमौर, हि0प्र0 ने पुलिस थाना पांवटा साहिब में शिकायत दर्ज करवाई कि दिनांक 15 अक्तूबर को समय 7.30 बजे शाम इसे अमित कुमार ने टेलीफोन कर के बतलाया कि ज्ञान चन्द गोयल भवन तारुवाला हरिओउम कलोनी के पास सडक में कुणाल मिस्त्री गिरा पडा है तथा साथ ही उसकी मोटरसाईकिल न0 एचपी 17ए 2178 भी गिरी पड़ी हैं, इसने मौका पर पहुंचकर देखा तो कुणाल कुमार के सिर से खून निकल रहा था। मौका से लग रहा था कि किसी अज्ञात वाहन चालक ने उसकी मोटर साईकिल को टक्कर मारी हो। यह उसे ईलाज के लिए पांवटा अस्पताल ले गए और प्राथमिक उपचार के उपरान्त कुणाल कुमार यादव पुत्र श्री कृष्ण कुमार यादव निवासी गांव निमुवा बडाही, आनन्दपुर, मधेपुरा बिहार -652115 हाल निवासी गुज्जर कलोनी वद्रीपुर, पांवटा साहिब, की देहरादून ईलाज के लिए ले जाते हुए रास्ते में मौत हो गई। वाहन दुर्घटना का मामला दर्ज कर के अन्वेषण किया जा रहा हैं।
Breakng
- जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
- वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
- राज्यपाल ने माधव सृष्टि परिसर, सोलन में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण किया
- नाहन व आसपास के क्षेत्रों में 05 अक्टूबर को बिजली सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक बंद रहेगी
- नेई-नेटी स्कूल में विद्यार्थियों को आसरा संस्था ने दिया लोक नृत्य का प्रशिक्षण
Saturday, October 3
