नाहन (हिमाचलवार्ता)। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि ऐतिहासिक एवं धरोहर शहर नाहन के सौंदर्यकरण और जनसुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में हम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगरजनों आशीर्वाद और नगर परिषद नाहन के माननीय अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षगणों के अथक प्रयासों से हमने नाहन शहर में 4 पार्कों, एक पार्किंग स्थल और एक जनसुविधा स्थल का निर्माण/विकास किया हो पाया है। इन कार्यों का सोमवार यानि 19 अक्तूबर को लोकार्पण किया जाएगा, जिसके लिए मैं आप सबको अग्रिम बधाई देता हूं।
डा. बिन्दल ने कहा कि 19 अक्तूबर को प्रातः 10 बजे राजकीय डिग्री काॅलेज, नाहन के जिम और कैंटीन हाॅल की पट्टिका का अनावरण किया जाएगा। प्रातः 10.45 बजे शिमला रोड़ स्थित पार्किंग का उदघाटन और 11.30 बजे गुरू गोविन्द सिंह पार्क का उद्घाटन होगा। दोपहर 12.00 बजे लखदाता पीर के नजदीक पार्क का उद्घाटन तथा 1.00 बजे माल रोड़ स्थित पार्क, रैन शैल्टर, बैठने योग्य जगह, आदि का लोकार्पण किया जाएगा। इसी प्रकार दोपहर 2.00 बजे हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी में पार्क का उदघाटन किया जाएगा।
उन्हाेंने कहा कि मुुझे पूर्ण विश्वास है आप सबका सहयोग, स्नेह और आशीर्वाद मुझे इसी प्रकार जनहितैषी कार्यों को नवीन उर्जा के साथ करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
Breakng
- वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
- स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
- हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
- अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
- किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
- मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
Sunday, June 28