Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»राजनीतिक द्वेष के चलते लोकतंत्र की मर्यादा को तार-तार कर रही भाजपा सरकार-अजय बहादुर
    हिमाचल प्रदेश

    राजनीतिक द्वेष के चलते लोकतंत्र की मर्यादा को तार-तार कर रही भाजपा सरकार-अजय बहादुर

    By Himachal VartaOctober 17, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह ने प्रदेश भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि वह राजनैतिक द्वेष के चलते लोकतंत्र की मर्यादाओं को तार तार करने में लगी है। उन्होंने कहा है कि भाजपा देश के इतिहास से छेड़छाड़ कर कांग्रेस नेताओं का घोर अपमान करने पर तुली है, जिसे कांग्रेस कभी सहन नही करेगी। अजय बहादुर सिंह ने आज जारी एक संयुक्त बयान में कहा कि रोहतांग टनल के निर्माण में जिस प्रकार की ओछी राजनीति भाजपा नेताओं ने की है, वह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि रोहतांग टनल के निर्माण में कांग्रेस का ही योगदान है।

    उन्होंने कहा कि 28 जून, 2010 को तत्कालीन यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इसकी आधारशिला रख कर इसके निर्माण को विधिवत रूप से शुरू करवाया था। अजय बहादुर सिंह ने कहा कि इस टनल से उनकी अध्यक्ष सोनिया गांधी की आधारशिला को वहां से गायब करना, भाजपा की एक सोची समझी राजनैतिक साजिश है। अजय बहादुर सिंह ने कहा है कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की कड़ी आपत्ति के बाद बीआरओ ने इस पट्टिका को उनके पास सुरक्षित होने की बात तो स्वीकारी है, पर इसे वहां से क्यों निकाला गया, यह प्रश्न अभी भी है।

    उन्होंने कहा कि सरकार अपनी जिम्मेदारी से नही बच सकती। उन्होंने बीआरओ से पूछा है कि वह स्पष्ट करें कि उन्होंने किस के आदेश से उनकी नेता की यह ऐतिहासिक महत्व की पट्टिका को निकालने की हिम्मत की। उन्होंने बीआरओ से यह भी पूछा है कि अब वह इसे पुनःस्थापित करने के लिए किस के आदेशों का इंतजार कर रहें है। कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने इस पूरे मामलें की जांच और इस पट्टिका को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के दिये अल्टीमेटम के अंदर नही लगाया तो वह प्रदेश में कांग्रेस के एक बड़े आंदोलन से निपटने को तैयार हो जाये।

    उन्होंने कहा है कि यह उनके नेता का ही नही,देश के लोकतंत्र का भी घोर अपमान है जिसे कभी भी सहन नही किया जा सकता।इसके अलावा भी सिरमौर जिला में जिन पुलों सड़कोंपेयजल योजनाओं का उद्घाटन भूतपूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह ने किया था उनके नाम की भी पट्टिकाएँ निकाल दी गई हैं या उपेक्षित पड़ी हैं ख़ासकर पी डब्लू डी सर्कल नाहन में। इस विषय में युवा कांग्रेस का एक प्रतिनिधी मंडल एक्स ई एन नाहन को मिले थे। जिस पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई इस विषय में नाहन कांग्रेस का दोबारा से आग्रह है ये पट्टिकाएँ दोबारा लगाई जाएँ अन्यथा 15 दिन बाद कांग्रेस कमेटी दोबारा प्रदर्शन तथा विभाग के दफ़्तरों का घेराव करेगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.