Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»पांवटा विधानसभा में 7 करोड 85 लाख रूपये पेयजल व सिंचाई योजनाओं पर होगे व्ययः-सुखराम चौधरी
    हिमाचल प्रदेश

    पांवटा विधानसभा में 7 करोड 85 लाख रूपये पेयजल व सिंचाई योजनाओं पर होगे व्ययः-सुखराम चौधरी

    By Himachal VartaOctober 18, 2020
    Facebook WhatsApp

    यमुना नदी के तटीयकरण के लिए 251 करोड की डीपीआर स्वीकृत

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा विधानसभा क्षेत्र में चालू वित वर्ष के दौरान पेयजल तथा सिंचाई योजनाओं पर 7 करोड 85 लाख रूप्ये की राशि व्यय की जा रही है जिसके तहत पेयजल योजनाओ पर 4 करोड 24 लाख जबकि सिंचाई योजनाओं पर 1 करोड 18 लाख रूप्ये की राशि व्यय की जा रही है यह जानकारी उर्जा मंत्री चौधरी सुखराम ने आज पांवटा के समीप कांशीपुर में जल जीवन मीशन के अंतर्गत 57 लाख की राशि से निर्मित होने वाली कांशीपुर ज्वालापुर उठाऊ पेयजल योजना का भूमि पूजन करने के उपरान्त उपस्थित जन समूह को सम्बाधित करते हुए दी।
    उन्होने बताया कि इस पेयजल योजना के पूर्ण होने पर दो गांव कांशीपुर तथा ज्वालापुर की 2500 से अधिक आबदी लाभान्वित होगी। उन्होने कहा कि पांवटा के समीप जम्बूखाला में 11 करेाड की राशि से मल शोधन संयत्र स्थापित किया जा रहा है जिसका निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होने बताया कि यमुना नदी के तटीयकरण के लिए 251 करोड की डीपीआर स्वीकृत हो चुकी है इसके अतिरिक्त पांवटा विधानसभा ़क्षेत्र में नाबार्ड के माध्यम से 11 करोड 67 लाख रूप्ये की लागत से 25 टयूबवेल स्थापित किये जाएगे जिससे इस क्षेत्र की 6000 बीघा से अधिक भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।
    उन्होने बताया कि पांवटा विधानसभा क्षेत्र की पुरानी 20 ंिसचाई योजनाओं की खराब मशीनरी को बदलने के लिए एक करोड की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होने बताया कि प्रदेश सरकार ने किसान बागवान तथा प्शुपालको की आर्थिकी सुदृढ करने के लिए अनेको कल्याणकारी योजनाए चलाई है उन्होने लोगो से अपील करते हुए कहा कि  इन योजनाओ का लाभ उठाऐं उन्होने कहा कि पांवटा विधानसभा क्षेत्र की भूमि बहुत उपजाउ है जहां गेहू, मक्की, धान की पैदावार होती है प्रदेश सरकार किसानो सिचाई सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है कोरोना महामारी के कारण विकास प्रभावित हुआ है इसके बावजूद भी प्रदेश सरकार विकास के लिए हर सभंव प्रयास कर रही है। उन्होने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिए भूमि उपलब्ध करवाने का आग्रह किया और कहा कि  भूमि उपलब्ध होने पर शीघ्र ही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण कर दिया जाएगा।
    इस अवसर पर भाजपा कार्यकारणी सदस्य देवेन्द्र चौधरी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया इस मौके पर भाजपा नेता राहुल चौधरी, अधिषाशी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग के.एल चौधरी, अधिषाशी अभियन्ता जल शक्ति विभाग जंगवीर वर्मा सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.