नाहन (हिमाचलवार्ता)। वरिष्ठ नागरिक सभा कल्याण सोसाइटी नाहन की बैठक सीनियर सिटीजन के एस नेगी की अध्यक्षता में रानीताल स्थित वरिष्ठ नागरिक कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में सबसे पहले पूर्व सोसाइटी के प्रधान मोहन लाल अग्रवाल क़ी अकस्मात मृत्यु पर गहरा शोक प्रकट किया गया और उन की आत्मा की शान्ति के लिए दो मिन्ट का मौन रखा गया। उस के बाद नए सोसाइटी के प्रधान चुनने की प्रक्रिया शुरू की गई! सभी उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से ओ एल चौहान को प्रधान पद के लिए चुना जबकि डी आर भारद्वाज को उप-प्रधान और के एस नेगी को सचिव चुना गया। इस अवसर पर सोसाइटी के अन्य सदस्य रमेश अत्री, दीपक अग्रवाल, भूतपूर्व सैनिक वीर सिहं, वेद प्रकाश बेदी, डी आर भारद्वाज, एस डी ठाकुर, ओ एल चौहान, आर के धवन आदि उपस्थित थे।
Breakng
- वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
- स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
- हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
- अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
- किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
- मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
Sunday, June 28
