Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»एक साथ 4 पार्क और एक पार्किंग का डा. बिन्दल ने किया लोकार्पण
    हिमाचल प्रदेश

    एक साथ 4 पार्क और एक पार्किंग का डा. बिन्दल ने किया लोकार्पण

    By Himachal VartaOctober 19, 2020
    Facebook WhatsApp

    सौंदर्यकरण और जन सुविधाएं बढ़ने से पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित होगा नाहन

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. बिन्दल ने कहा कि सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के लिए आज का दिन ऐतिहासिक होने के साथ ही किसी पर्व से कम नहीं है। आज नाहन में एक साथ 4 पार्क और एक पार्किंग स्थल का लोर्कापण हुआ है। उन्होंने कहा कि नाहन शहर एक बार पुनः अपनी गरिमा और गौरव को प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सन 1621 में स्थापित नाहन शहर अत्यंत योजनाबद्ध ढंग से बसाया गया था।
    डा. बिन्दल आज नाहन शहर में 4 पार्क और एक पार्किग स्थल के लोर्कापण के अवसर पर बोल रहे थे। डा. बिन्दल ने आज नाहन में श्री गुरू गोविन्द सिंह जी पार्क, गोविन्द गढ़, लखदाता पीर के समीप पार्क, माल रोड़ पार्क और हाउसिंग बोर्ड पार्क सहित शिमला रोड़ पार्किग स्थलों का उदघाटन किया। उन्होंने डिग्री काॅलेज में जिम और कैंटीन की उदघाटन पटिटका का अनावरण भी किया।
    डा. बिन्दल ने कहा कि नाहन में आज जिन दो पार्क और एक पार्किंग का लोकार्पण किया गया है उन्हें शहर के गंदे नालों को कवर करके विकसित किया गया है। उन्होंने कहा कि नाहन शहर में खाली पड़े भूमि का इस्तेमाल योजनाबद्ध ढंग से जन हित और जन सुविधाओं के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कार्य नाहन नगर में जनसुविधाएं बढ़ाने में कारगर सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि शहर के इन स्थलों का विकास नगर परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और नगर पार्षदों के अथक परिश्रम का परिणाम है।
    डा. बिन्दल ने कहा कि नाहर शहर में गिरी पेयजल योजना लाने के उपरांत, पेयजल टेंक, फायर हाईड्रेंड और टाईलें बिछाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि नाहन ने दशको ंतक इन सुविधाओं का इंतजार किया।
    डा. बिन्दल ने कहा कि जिस प्रकार नाहन क्षेत्र के लोगों का स्नेह, आशीर्वाद और सहयोग उन्हें मिल रहा है उससे प्रेरित होकर वह दिन रात जन सेवा के लिए तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि मेरा नाहन बदल रहा है और आने वाले समय में नाहन शहर को पर्यटन की दृष्टि से और अधिक विकसित किया जाएगा। उन्होंने कि नाहन और इसके आसपास के क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की योजना पर कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि नाहन में टूरिज्म कार्यालय खुलने के बाद नाहन क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों में इजाफा होगा। उन्होंने कहा कि नाहन के हैरिटेज स्थलों का विकास उनकी प्राथमिकता में शामिल है और चरण बद्ध ढंग से इनका विकास किया जा रहा है।
    इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, नगर परिषद अध्यक्ष रेखा तोमर, उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता, नगर पार्षद गण, नगर परिषद के अधिकारी श्री अजमेर ठाकुर और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.