Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»पुलिस ने स्कूटी सवार दो व्यक्तियों से बरामद की 832 ग्राम चरस
    हिमाचल प्रदेश

    पुलिस ने स्कूटी सवार दो व्यक्तियों से बरामद की 832 ग्राम चरस

    By Himachal VartaOctober 19, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत स्कूटी सवार 2 व्यक्तियों के कब्जे से पुलिस ने 832 ग्राम चरस बरामद करने में एक बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों की पहचान आशीष कुमार निवासी वार्ड नंबर-13 पांवटा साहिब व उत्तराखंड निवासी राजेंद्र कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है।

    पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इस कार्यवाही को अंजाम दिया है। बता दें कि पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति स्कूटी पर सवार होकर पांवटा साहिब की ओर आ रहे हैं और उनके पास भारी मात्रा में चरस की खेप है। पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने बातापुल के समीप नाकाबंदी की। इस दौरान सामने से आ रहे स्कूटी सवार दो व्यक्तियों को जांच के लिए रुकवाया गया। जब पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो 823 ग्राम चरस बरामद हुई।

    उधर, पांवटा साहिब के डीएसपी बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने स्कूटी सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से भारी मात्रा में चरस की खेप बरामद की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी चरस की खेप कहां से लेकर आए थे और कहां ले जा रहे थे पुलिस इसकी छानबीन कर रही है। नशे के खिलाफ छेड़ा गया यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.